फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru liquor shops closed till October 31 after Power Star Puneeth Rajkumar death

Puneeth Rajkumar Tribute: 31 अक्तूबर तक बंगलूरू में शराब की दुकानें बंद, शांति व्यवस्था बनाने के लिए उठाया गया कदम

Sat, 30 Oct 2021 08:54 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 30 Oct 2021 08:54 AM IST
सार

पावर स्टार अभिनेता पुनीत राजकुमार के निधन से कर्नाटक समेत पूरा देश शोक में डूबा है। आज पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार किया जाएगा। कर्नाटक में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 31 अक्तूबर तक शराब की दुकानें बंद रखने का फैसला किया गया है। 

विज्ञापन
Bengaluru liquor shops closed till October 31 after Power Star Puneeth Rajkumar death
राजकुमार के निधन से शोक में डूबा शहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकप्रिय कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार के आकस्मिक निधन से दक्षिण भारत समेत पूरा देश स्तब्ध है। कर्नाटक में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने 31 अक्तूबर तक शराब की दुकानें बंद रखने का निर्देश दिया है। पुलिस प्रशासन के अनुसार, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बार और रेस्तरां, वाइन स्टोर समेत सभी शराब की दुकानों को दो दिनों के लिए बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को 46 वर्षीय पुनीत राजकुमार की जिम में दो घंटे की कसरत के बाद दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

विज्ञापन


राजकुमार के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके सदाशिवनगर स्थित आवास के बाहर और कांतिरवा स्टेडियम में जुट रहे हैं। उनका पार्थिव शरीर जनता के दर्शन के लिए  स्टेडियम में रखा गया है। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा शराब के नशे में शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति को बिगाड़ने की आशंका है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी माहौल खराब करने का डर है। इसे देखते हुए पुलिस ने एहतियात के तौर पर शराब की दुकानें बंद करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


पिता के निधन के बाद भड़की थी हिंसा
बता दें कि 2006 में पुनीत राजकुमार के पिता एवं कन्नड़ अभिनेता राजकुमार के निधन पर हिंसा भड़क गई थी। उस दौरान राज्य सरकार को शांति व्यवस्था बनाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। वहीं, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने लोगों से शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग शांतिपूर्ण ढंग से उन्हें श्रद्धांजलि दें। मैं उनके प्रशंसकों और लोगों से हाथ जोड़कर शांति बनाये रखने का आग्रह करता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन





एक दिन पहले ही सीने में उठा दर्द
जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम को ही पुनीत राजकुमार को सीने में दर्द हुआ था, लेकिन वह डॉक्टर के पास नहीं गए थे।  वह सुबह जिम गए, जहां उन्हें सीने में दर्द तेज दर्द हो गया। उन्हें एक निजी क्लिनिक में ले जाया गया, लेकिन जांच के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें विक्रम अस्पताल ले जाया गया, जहां दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed