{"_id":"5b21414f4f1c1b8c278b57c1","slug":"bengaluru-is-the-second-cheapest-city-in-the-world-after-cairo","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व का दूसरा सबसे सस्ता शहर बंगलूरू, पहले स्थान पर मिस्र की राजधानी काहिरा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
विश्व का दूसरा सबसे सस्ता शहर बंगलूरू, पहले स्थान पर मिस्र की राजधानी काहिरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 13 Jun 2018 09:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रहन-सहन के मामले में बंगलूरू विश्व का दूसरा सबसे सस्ता शहर है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में मिस्र की राजधानी काहिरा पहले स्थान पर है। इस रिपोर्ट को अपार्टमेंट खोजने की सुविधा देने वाली कंपनी नेस्टपिक ने तैयार किया है। इस रिपोर्ट के अनुसार काहिरा में पहले महीने के जीवनयापन के लिए औसतन खर्च 656 डॉलर है जबकि बंगलूरू में यह 742.13 डॉलर है।
विज्ञापन
अपार्टमेंट खोजने की सुविधा देने वाली कंपनी नेस्टपिक की रिपोर्ट
शहर बदलने के बाद पहले महीने के जीवनयापन खर्च के मामले में अन्य सस्ते शहरों में बुखारेस्ट (754.83 डॉलर), बुडापेस्ट (870.58 डॉलर), रिगा (931.56 डॉलर) और मैक्सिको सिटी (943.15 डॉलर) शामिल हैं। वहीं इस सूची में दुबई विश्व का सबसे महंगा शहर बनकर उभरा है। दुबई में पहले महीने का जीवनयापन खर्च 4,251.68 डॉलर है। इसके बाद ऑकलैंड (4002.76 डॉलर) और सैन फ्रांसिस्को (3,768.68 डॉलर) सबसे मंहगा शहर है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार यह खर्च न्यूयॉर्क में 3,374.21 डॉलर, लंदन में 3,207.41 डॉलर, सिडनी में 3,000.27 डॉलर, ओस्लो में 2,921.90 डॉलर और ज्यूरिख में 2,899.98 डॉलर है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार खान-पान के मामले में स्विट्जरलैंड का ज्यूरिख 1,193.96 डॉलर के साथ सबसे महंगा और बंगलूरू 255.97 डॉलर के साथ सबसे सस्ता शहर है। इसी तरह परिवहन के मामले में लंदन 168.71 डॉलर के साथ सबसे महंगा और काहिरा 7.14 डॉलर के साथ सबसे सस्ता शहर है।