{"_id":"6717321cd3969e35e5065390","slug":"bengaluru-heavy-rain-floods-like-condition-boats-out-on-street-people-anger-on-social-media-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengaluru: बंगलूरू में भारी बारिश से बिगड़े हालात, सड़कों पर चली नाव, सोशल मीडिया पर भड़के लोग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengaluru: बंगलूरू में भारी बारिश से बिगड़े हालात, सड़कों पर चली नाव, सोशल मीडिया पर भड़के लोग
Tue, 22 Oct 2024 11:39 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 22 Oct 2024 11:39 AM IST
सार
बंगलूरू ट्रैफिक पुलिस के उत्तर पूर्वी क्षेत्र के एसीपी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर लोगों को कोगिलु जंक्शन से आईएएफ की तरफ जाने वाली सड़क के बंद होने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि 'जलभराव के चलते सड़क बंद है और वहां राहत और बचाव कार्य चल रहा है।'
विज्ञापन
बंगलूरू की सड़कों पर चल रहीं नौकाएं
- फोटो : एक्स
विस्तार
भारत की सिलिकॉन वैली, बंगलूरू की सड़कों पर नाव चल रही है। दरअसल बीती रात हुई भारी बारिश के चलते शहर भर में जलभराव की स्थिति बन गई है। कई सड़कें जलभराव की वजह से बंद हैं और लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन ने सड़कों पर नौकाएं उतार दी हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी कुछ कहा जा रहा है और लोग खराब आधारभूत ढांचे को लेकर प्रशासन पर नाराजगी निकाल रहे हैं।
एक महिला की गई जान
भारी बारिश के चलते बंगलूरू की कई सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है, जिससे यातायात और आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बंगलूरू ट्रैफिक पुलिस के उत्तर पूर्वी क्षेत्र के एसीपी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर लोगों को कोगिलु जंक्शन से आईएएफ की तरफ जाने वाली सड़क के बंद होने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि 'जलभराव के चलते सड़क बंद है और वहां राहत और बचाव कार्य चल रहा है।' सोमवार को बंगलूरू में 56 वर्षीय महिला की खुले मेनहॉल में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल महिला अपने पति के साथ स्कूटर पर सवार होकर जा रही थी, इसी दौरान एक वाहन ने उनके स्कूटर में टक्कर मार दी और टक्कर लगने से महिला खुले मेनहॉल में जा गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई।
उड़ान सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बंगलूरू ग्रामीण इलाके में आज सुबह तक 176 एमएम बारिश हो चुकी है। वहीं बंगलूरू शहरी इलाके में 157 एमएम बारिश हुई है। बारिश के चलते शहर में आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसे लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की और बृहत बंगलूरू महानगर पालिका और राज्य सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की। लोगों ने शहर के आधारभूत ढांचे पर सवाल खड़े किए। भारी बारिश के चलते बंगलूरू में उड़ान सेवाएं भी प्रभावित हुईं। सोमवार रात को 20 से ज्यादा उड़ान सेवाओं में देरी हुई। दिल्ली से जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट और इंडिगो की चार उड़ान सेवाओं को भारी बारिश के चलते चेन्नई डायवर्ट किया गया। वहीं भारी बारिश और जलभराव के चलते शहर के स्कूल बंद रखे गए हैं।
संबंधित वीडियो

#WATCH | Karnataka | Residents of an Apartment in Yelahanka are being rescued through boats.
विज्ञापन विज्ञापन
Due to incessant heavy rain, waterlogging can be seen at several places in Bengaluru causing problems for the residents in Allalasandra, Yelahanka pic.twitter.com/AekmTVOAlW— ANI (@ANI) October 22, 2024
उड़ान सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बंगलूरू ग्रामीण इलाके में आज सुबह तक 176 एमएम बारिश हो चुकी है। वहीं बंगलूरू शहरी इलाके में 157 एमएम बारिश हुई है। बारिश के चलते शहर में आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसे लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की और बृहत बंगलूरू महानगर पालिका और राज्य सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की। लोगों ने शहर के आधारभूत ढांचे पर सवाल खड़े किए। भारी बारिश के चलते बंगलूरू में उड़ान सेवाएं भी प्रभावित हुईं। सोमवार रात को 20 से ज्यादा उड़ान सेवाओं में देरी हुई। दिल्ली से जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट और इंडिगो की चार उड़ान सेवाओं को भारी बारिश के चलते चेन्नई डायवर्ट किया गया। वहीं भारी बारिश और जलभराव के चलते शहर के स्कूल बंद रखे गए हैं।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन