Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   delhi defence dialogue 2026 navy chief admiral krishna swaminathan on indias defence self reliance vision 2047

दिल्ली डिफेंस डायलॉग: नौसेना प्रमुख बोले- देश के लिए आत्मनिर्भरता रणनीतिक जरूरत; वैश्विक संघर्षों पर क्या कहा?

Tue, 03 Nov 2026 01:37 PM IST
अमन मौर्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन मौर्या Updated Tue, 03 Nov 2026 01:37 PM IST
सार

दिल्ली डिफेंस डायलॉग 2026 में नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने कहा कि 2025 में दुनिया ने युद्धों पर 21.8 ट्रिलियन डॉलर खर्च किए। ऐसे में भारत के लिए आत्मनिर्भरता रणनीतिक जरूरत है और 2047 तक नौसेना को पूरी तरह आत्मनिर्भर बनाना लक्ष्य है।

विज्ञापन
delhi defence dialogue 2026 navy chief admiral krishna swaminathan on indias defence self reliance vision 2047
एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन - फोटो : ANI

विस्तार

नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने कहा कि मौजूदा वैश्विक भू-राजनीतिक हालात में देश अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने और युद्धों पर भारी खर्च कर रहे हैं। ऐसे में भारत के लिए आत्मनिर्भरता रणनीतिक जरूरत है। दिल्ली डिफेंस डायलॉग 2026 में बोलते हुए नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने वैश्विक संघर्षों और सैन्य खर्च में बढ़ोतरी के बीच भारतीय नौसेना की आत्मनिर्भरता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में दुनिया ने संघर्षों पर कुल मिलाकर लगभग 21.8 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 20.68 लाख करोड़ भारतीय रुपये) खर्च किए। यह वैश्विक जीडीपी का लगभग 10.5 फीसदी के बराबर है।
विज्ञापन


नौसेना प्रमुख ने कहा कि दुनिया के कई देश हथियारों पर अपना खर्च बढ़ा रहे हैं और युद्धों में शामिल हो रहे हैं। यह 21वीं सदी की भू-राजनीति की एक प्रमुख विशेषता बन गई है। ऐसे माहौल में भारतीय नौसेना को भी अपनी भूमिका और भविष्य की तैयारियों पर ध्यान देना होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: त्रिपुरा: बीएसएफ जवानों पर हमले के मामले में कार्रवाई, आठ आरोपी गिरफ्तार; सीएम माणिक साहा ने क्या कहा?
विज्ञापन
विज्ञापन


रणनीतिक आत्मनिर्भरता पर क्या बोले?
एडमिरल स्वामीनाथन ने कहा कि भारत के लिए आत्मनिर्भरता केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि रणनीतिक आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि देश और नौसेना दोनों को आत्मनिर्भर बनाना जरूरी है। उनके मुताबिक भारतीय नौसेना का 2047 तक का लक्ष्य ऐसी नौसेना तैयार करना है, जो बाहरी निर्भरताओं या देश की सीमाओं के बाहर मौजूद किसी व्यक्ति, एजेंसी अथवा अन्य कारक की बाधा के बिना खुद युद्ध लड़ने, उसे जारी रखने और बदलती परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढालने में सक्षम हो। नौसेना प्रमुख के मुताबिक, भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए भारतीय नौसेना को अपनी क्षमताओं और संसाधनों के मामले में आत्मनिर्भर बनना होगा, ताकि उसकी परिचालन क्षमता किसी बाहरी निर्भरता से प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed