फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bengaluru doctor murder case accused husband surgeon private chat exposed with lover

Bengaluru: 'तुम्हारे लिए मैंने पत्नी को मार डाला', प्रेमिका को भेजे संदेश से सर्जन की साजिश का खुलासा

Tue, 04 Nov 2025 11:47 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 04 Nov 2025 11:47 AM IST
सार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉ. कृतिका के शरीर में तय मात्रा से बहुत ज्यादा प्रोपोफोल पाया गया, जो कि एक शक्तिशाली एनेस्थीसिया की दवाई है। 

विज्ञापन
bengaluru doctor murder case accused husband surgeon private chat exposed with lover
आरोपी डॉक्टर की तस्वीर - फोटो : एक्स/@Indian__doctor

विस्तार

कर्नाटक के बंगलूरू में पत्नी की मारने की साजिश के आरोप में जेल में बंद सर्जन महेंद्र रेड्डी की निजी चैट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि आरोपी डॉक्टर ने अपनी पत्नी की मौत के बाद अपनी प्रेमिका को मैसेज भेजा था, जिसमें उसने कथित तौर पर लिखा था कि 'तुम्हारे लिए मैंने अपनी पत्नी को मार डाला'।
विज्ञापन


फोन की फोरेंसिक जांच से हुआ खुलासा
अधिकारियों ने बताया कि जनरल सर्जन डॉ. महेंद्र रेड्डी ने अपनी प्रेमिका को डिजिटल पेमेंट एप के जरिए संदेश भेजा था। आरोपी डॉक्टर के फोन की फोरेंसिक जांच के बाद पुलिस ने ये संदेश रिकवर किया है। पुलिस आरोपी डॉक्टर की प्रेमिका से भी पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक प्रेमिका की पहचान उजागर नहीं की गई है। डॉ. महेंद्र को उसकी पत्नी की मौत के छह महीने बाद बीती 15 अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि 21 अप्रैल को डॉ. महेंद्र रेड्डी ने बेहोश करने वाली दवा की ओवर डोज देकर अपनी पत्नी की जान ली। 
विज्ञापन


महिला डॉक्टर के शरीर में मिली दवाओं की ओवरडोज
डॉ. महेंद्र की डॉक्टर कृतिका से बीते साल मई में शादी हुई थी और दोनों बंगलूरू के विक्टोरिया अस्पताल में काम करते थे। बीते माह डॉ. कृतिका की तबीयत खराब हुई, जिस पर डॉ. महेंद्र ने उन्हें घर पर ही कुछ दवाएं दीं और इंजेक्शन लगाए। तबीयत बिगड़ने पर डॉ. कृतिका को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉ. कृतिका की इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉ. कृतिका के शरीर में तय मात्रा से बहुत ज्यादा प्रोपोफोल पाया गया, जो कि एक शक्तिशाली एनेस्थीसिया की दवाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: रनवे पर जा रहे विमान का इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश, यात्री को क्रू मेंबर ने नीचे उतारा; फ्लाइट लेट

डॉ. कृतिका के पिता ने अपने दामाद डॉ. महेंद्र पर हत्या का आरोप लगाया। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच की और डॉ. महेंद्र को 15 अक्तूबर को गिरफ्तार कर लिया। अब डॉ. महेंद्र के फोन की फोरेंसिक जांच और उससे मिले संदेशों से साफ हो गया है कि डॉ. महेंद्र ने ही अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रची और अपनी विशेषज्ञता का इस्तेमाल करते हुए इस हत्या को प्राकृतिक मौत दिखाने की साजिश रची। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed