फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru court extends judicial custody of actor Darshan & other accused till Aug 28

Renukaswamy Murder Case: अभिनेता दर्शन और 17 आरोपियों को राहत नहीं, अदालत ने 28 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

Wed, 14 Aug 2024 05:41 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Wed, 14 Aug 2024 05:41 PM IST
सार

बंगलूरू की अदालत ने कन्नड़ अभिनेता दर्शन थूगुदीप की न्यायिक हिरासत को 28 अगस्त तक बढ़ा दिया है। दर्शन थूगुदीप के साथ उनकी साथी पवित्रा गौड़ा की भी न्यायिक हिरासत बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
Bengaluru court extends judicial custody of actor Darshan & other accused till Aug 28
दर्शन थूगुदीप - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के रेणुकास्वामी हत्याकांड में अदालत ने कन्नड़ अभिनेता दर्शन थूगुदीप की न्यायिक हिरासत को 28 अगस्त तक बढ़ा दिया है। दर्शन थूगुदीप के साथ उनकी साथी पवित्रा गौड़ा की भी न्यायिक हिरासत बढ़ाई गई है। आपको बता दें कि दोनों की न्यायिक हिरासत आज खत्म हो रही थी। दर्शन और पवित्रा के समेत इस मामले से जुड़े 17 आरोपियों को बंगलूरू और तुमाकुरु जेलों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से अदालत के समक्ष पेश किया गया। सभी की न्यायिक हिरासत आज खत्म हो रही थी। अदालत में पुलिस ने न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग की थी। पुलिस ने अदालत से दर्ख्वास्त की कि जांच जारी रखने के लिए अभी कुछ और समय चाहिए। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा?
अधिकारियों ने कहा कि इस मामले से जुड़े गवाहों ने जो बयान दिए हैं, वो आरोपियों को अपराध से जोड़ रहे हैं। इसके अलावा हालिया जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि अपराध में आरोपियों की भूमिका क्या थी। पुलिस ने बताया कि जिस जगह में अपराध को अंजाम दिया गया, वहां से कुछ प्रमुख वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। इन साक्ष्यों को फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) को भेजा गया है। अधिकारियों ने आगे बताया कि मृतक के परिवार पर संभावित खतरे या किसी तरह के दबाव की भी आशंका है। इस तरह से मामले की सत्यता को प्रभावित किया जा सकता है। अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान अतिरिक्त एफएसएल रिपोर्ट और केंद्रीय फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (CFSL) से सूचनाएं मिली हैं। 
विज्ञापन


कैसे हुई रेणुकास्वामी की मौत?
पुलिस सूत्रों का कहना है कि 33 वर्षीय रेणुकास्वामी अभिनेता दर्शन के प्रशंसक थे। आगे बताया गया है कि रेणुकास्वामी ने पवित्रा गौड़ा को अश्लील संदेश भेजे थे। इस वजह से दर्शन नाराज हो गए थे। सूत्रों के अनुसार, कथित तौर पर इसी वजह से रेणुकास्वामी की हत्या की गई। रेणुकास्वामी का शव नौ जून को सुमनाहल्ली में एक अपार्टमेंट के पास मिला था। इससे पहले रेणुकास्वामी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई थी। इसके अनुसार, रेणुकास्वामी की मौत झटका लगने और कई घावों से खून बहने की वजह से हुई। पुलिस ने बताया कि इससे मामले पवित्रा पहली आरोपी हैं, जिनकी वजह से इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed