फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru-based start up Digantara commissions world's first commercial space surveillance satellite

Satellite: दुनिया की पहली कॉमर्शियल टोही सैटेलाइट ने शुरू किया काम, 5 सेंमी की चीज भी पकड़ेगी

Sat, 08 Mar 2025 08:09 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 08 Mar 2025 08:09 PM IST
सार

दिगंतारा ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अब अंतरिक्ष से कोई भी कोना नहीं बचेगा। 5 सेंटीमीटर जितनी छोटी चीज की भी अंतरिक्ष से निगरानी होगी। हमारी स्कॉट इसे देखेगी ओर तस्वीरें भेजेगी। स्टार्टअप ने बताया कि शनिवार को सैटेलाइट ने तस्वीरे भेजना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Bengaluru-based start up Digantara commissions world's first commercial space surveillance satellite
पहली कॉमर्शियल टोही सैटेलाइट स्कॉट - फोटो : एक्स- @Digantarahq

विस्तार

दुनिया की पहली कॉमर्शियल टोही सैटेलाइट स्कॉट ने काम शुरू कर दिया। यह अंतरिक्ष से पांच सेंटीमीटर जितनी छोटी चीज का भी पता लगाने में सक्षम है। बंगलूरू स्थिति स्टार्टअप दिगंतारा ने 14 जनवरी को इसे लॉन्च किया था।

विज्ञापन


दिगंतारा ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अब अंतरिक्ष से कोई भी कोना नहीं बचेगा। 5 सेंटीमीटर जितनी छोटी चीज की भी अंतरिक्ष से निगरानी होगी। हमारी स्कॉट इसे देखेगी ओर तस्वीरें भेजेगी। स्टार्टअप ने बताया कि शनिवार को सैटेलाइट ने तस्वीरे भेजना शुरू कर दिया है। सबसे पहले इसने दक्षिण अमेरिका के ऊपर से गुजरते समय पहली तस्वीर भेजी। इसमें पृथ्वी के एक हिस्से का अद्भुत दृश्य हैं। इसमें ब्यूनस आयर्स शहर दिख रहा है।
विज्ञापन


दिगंतारा के सीईओ अनिरुद्ध शर्मा ने कहा, स्कॉट की यह पहली तस्वीर एक तकनीकी मील का पत्थर से कहीं अधिक है। यह हमारी टीम की मेहनत और आने वाली पीढ़ियों के लिए पृथ्वी की कक्षाओं की सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। चूंकि अंतरिक्ष में भीड़ बढ़ती जा रही है, इसलिए उपग्रह प्रचालकों और नियामक निकायों को सटीक और विश्वसनीय डाटा उपलब्ध कराकर टकराव के जोखिम को कम करने और स्थायी अंतरिक्ष परिचालन को बढ़ावा देने के लिए यह क्षमता आवश्यक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कॉट को सूर्य-समकालिक कक्षा में तैनात किया गया है, जो इसे पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थित उन वस्तुओं को मौजूदा सेंसरों की तुलना में अधिक दक्षता से ट्रैक करने में सक्षम बनाता है जो दृश्य क्षेत्र, मौसम की स्थिति और भौगोलिक सीमाओं के कारण प्रतिबंधित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed