फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru Bank Gold Theft worth 4.12 crore rupees vanished from locker for betting Assistant Manager arrest

Bengaluru Bank Gold Theft: बैंक लॉकर से 4.12 करोड़ का सोना किया गायब, सट्टे में उड़ाया; सहायक प्रबंधक गिरफ्तार

Sun, 15 Feb 2026 12:01 AM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sun, 15 Feb 2026 12:01 AM IST
सार

Assistant Manager Arrested: बंगलूरू में इंडियन बैंक के सहायक प्रबंधक को ग्राहकों का 2.787 किलो सोना बिना अनुमति लॉकर से निकालकर गिरवी रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गहनों की कीमत करीब 4.12 करोड़ रुपये है। मामला तब खुला जब ग्राहक को लॉकर में गहने नहीं मिले।

विज्ञापन
Bengaluru Bank Gold Theft worth 4.12 crore rupees vanished from locker for betting Assistant Manager arrest
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंगलूरू में बैंक लॉकर सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। इंडियन बैंक के एक सहायक प्रबंधक पर ग्राहकों का करोड़ों रुपये का सोना बिना अनुमति निकालकर गिरवी रखने का आरोप लगा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में लाखों नहीं बल्कि करोड़ों रुपये के गहनों की हेराफेरी सामने आई है।

विज्ञापन


लॉकर जांच में खुला बड़ा घोटाला
मामले का खुलासा तब हुआ जब 2 फरवरी को एक ग्राहक अपना सोना लॉकर से निकालने बैंक पहुंचा। जांच के दौरान गहने लॉकर में नहीं मिले। इसके बाद बैंक के मुख्य प्रबंधक दिलीप कुमार ने रिकॉर्ड की जांच कराई। जांच में सामने आया कि कई ग्राहकों के लॉकर से गहने गायब हैं। इसके बाद 5 फरवरी को गिरिनगर पुलिस थाने में सहायक प्रबंधक किरण कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- चुनाव से पहले बंगाल में प्रशासनिक फेरबदल, छह आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना इजाजत निकाला 2.787 किलो सोना
पुलिस के मुताबिक आरोपी सहायक प्रबंधक ने उच्च अधिकारियों को बताए बिना कई लॉकरों से कुल 2.787 किलोग्राम सोने के गहने निकाल लिए। इन गहनों की बाजार कीमत करीब 4.12 करोड़ रुपये बताई गई है। आरोप है कि उसने यह सोना एक फाइनेंस कंपनी के पास गिरवी रख दिया। जांच में ऐसे डिजिटल सबूत भी मिले हैं जिनसे संकेत मिला है कि गिरवी रखकर मिले पैसों का इस्तेमाल ऑनलाइन सट्टेबाजी में किया गया।

अब तक 700 ग्राम सोना बरामद, जांच जारी
पुलिस उपायुक्त दक्षिण लोकेश बी जगलासर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और सोना बरामद करने की कार्रवाई जारी है। अब तक करीब 700 ग्राम सोना वापस मिला है। पुलिस ने कहा कि कुछ फाइनेंसर पूरा सहयोग नहीं दे रहे हैं, ऐसे में उनके खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया जाएगा। पुलिस ने सभी ग्राहकों को सलाह दी है कि वे अपने बैंक लॉकर का स्टेटस तुरंत जांच लें।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article