फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru Ashok Nagara PS suggests organisers to comedy show to cancel performed by Munawar Faruqui

कर्नाटक: कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के शो पर छाए संकट के बादल, पुलिस ने आयोजकों को रोकने के लिए लिखा पत्र

Sun, 28 Nov 2021 12:23 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 28 Nov 2021 12:23 PM IST
सार

  मुनव्वर फारुकी का लेटेस्ट शो 'डोंगरी टू नोवेयर' रविवार (28 नवंबर) को गुड शेफर्ड ऑडिटोरियम में होने वाला था। इससे पहले पुलिस ने आयोजक को पत्र लिखकर शो नहीं करने को कहा है। 

विज्ञापन
Bengaluru Ashok Nagara PS suggests organisers to comedy show to cancel performed by Munawar Faruqui
मुनव्वर फारुकी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अपने कॉमेडी शो में हिंदू देवी-देताओं को लेकर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के शो को निरस्त करने का आदेश जारी किया गया है। रविवार को पुलिस ने पत्र लिखकर शो रद्द करने का आग्रह किया है।  मुनव्वर फारुकी के शो को रद्द करने के लिए आयोजकों से बेंगलुरु के अशोक नगर पुलिस थाना ने अपील की है। पुलिस ने कानून व्यवस्था बिगड़ने का हवाला देते हुए आयोजकों से रद्द करने की मांग की है। 
विज्ञापन


पुलिस ने मुनव्वर फारुकी के पिछले ट्रैक रिकॉर्ड्स देखने के बाद उनके आने वाले शो के आयोजकों से शो को रद्द करने की मांग की।  मुनव्वर फारुकी का लेटेस्ट शो 'डोंगरी टू नोवेयर' रविवार (28 नवंबर) को गुड शेफर्ड ऑडिटोरियम में होने वाला था। इससे पहले पुलिस ने आयोजक को पत्र लिखकर शो नहीं करने को कहा है। 
विज्ञापन

 

पत्र में लिखी गई ये बात
पुलिस की ओर से भेजे गए पत्र में लिखा गया, ''हमें पता चला है कि मुनव्वर फारुकी एक विवादित शख्सियत हैं। धर्म और भगवानों के खिलाफ उनके विवादित बयानों की श्रृंखला है। इसको लेकर कई शहरों में उनके कॉमेडी शो पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही उनके खिलाफ मध्यप्रदेश के तुकोगंज पुलिस थाने मामला दर्ज है। इसके अलावा कई अन्य राज्यों में भी दर्ज करवाया गया है।''
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed