फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru Airport Accident Today Bus Crashes Into Pole 10 Passengers Injured

Bengaluru: बेंगलुरु एयरपोर्ट पर खंभे से टकराई यात्रियों को ले जा रही शटल बस, हादसे में 10 लोग घायल

Sun, 18 Jun 2023 03:22 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 18 Jun 2023 03:22 PM IST
सार

Bangalore Airport Accident Today : बस में सवार 17 यात्रियों में से 15 यात्री और दो क्रू सदस्य थे। बेंगलुरु एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बयान जारी कर कहा कि बस ऑपरेटर के साथ मिलकर घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Bengaluru Airport Accident Today Bus Crashes Into Pole 10 Passengers Injured
बेंगलुरु एयरपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर एक हादसे में 10 लोग घायल हो गए हैं। दरअसल यात्रियों को लेकर जा रही एक शटल बस खंभे से टकरा गई, जिससे बस में सवार 10 यात्री घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पांच लोगों को छुट्टी दे दी गई। घटना के हादसों की जांच की जा रही है।  

विज्ञापन


क्या है मामला
बेंगलुरु के केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार सुबह सवा पांच बजे 17 लोग शटल बस में सवार होकर टर्मिनल एक से टर्मिनल दो जा रहे थे। इसी दौरान बस टर्मिनल दो के पास मौजूद एक खंभे से टकरा गई। इससे बस में सवार 10 लोगों को चोट लगी, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। घायलों में से पांच को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, वहीं पांच का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बस में सवार 17 यात्रियों में से 15 यात्री और दो क्रू सदस्य थे। बेंगलुरु एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बयान जारी कर कहा कि बस ऑपरेटर के साथ मिलकर घटना की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Karnataka: खनन माफिया के हाथों कांस्टेबल की हत्या मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed