{"_id":"5de435388ebc3e54a230e334","slug":"bengal-retired-professor-donated-97-lakh-rupees-to-educational-organizations-from-her-pension","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल : सेवानिवृत्त प्रोफेसर ने पेंशन से शिक्षण संस्थानों को दान किए 97 लाख रुपये","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल : सेवानिवृत्त प्रोफेसर ने पेंशन से शिक्षण संस्थानों को दान किए 97 लाख रुपये
Mon, 02 Dec 2019 03:18 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 02 Dec 2019 03:18 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
कोलकाता की एक सेवानिवृत्त महिला प्रोफेसर चित्रलेखा मल्लिक ने राज्य के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों को 97 लाख रुपये की रकम दान में देने का दावा किया है। उनमें से 50 लाख रुपये उन्होंने बीते साल जादवपुर विश्वविद्यालय के अपने शोध गाइड पंडित बिधुभूषण भट्टाचार्य की याद में दिए थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वे शोधकर्ताओं की आर्थिक सहायता करना चाहती हैं। मल्लिक ने बताया कि उन्होंने अपने पहले दान के तौर पर वर्ष 2002 में विक्टोरिया संस्थान में राष्ट्रीय मूल्यांकन व प्रत्यायन परिषद (एनएएसी) के सदस्यों के दौरे से पहले बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 50 हजार रुपये की रकम दी थी।।
विज्ञापन
उन्होंने अपने माता-पिता के नाम पर हावड़ा में इंडियन रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर इंटीग्रेटेड मेडिसिन के लिए 31 लाख रुपये की बड़ी रकम भी दान दी है। उन्होंने बाकी रकम भी शिक्षा और गरीबों के कल्याण के लिए 2002 और 2018 के बीच विभिन्न संस्थानों को दी है।
विज्ञापन