फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal minister threatens, verbally abuses woman official for removing encroachments

Bengal: सीएम ममता के आदेश की मंत्री ने उड़ाई धज्जियां, अतिक्रमण हटाने वाली महिला अधिकारी को धमकाया और गाली दी

Sat, 03 Aug 2024 08:58 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 03 Aug 2024 08:58 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कुछ दिन पहले राज्य में अवैध अतिक्रमण करने वालों को अल्टीमेटम दिया था, कि एक महीने में अवैध अतिक्रमण वाली जगह को खाली कर दें। लेकिन अब उनके ही मंत्री उनके आदेशों की धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Bengal minister threatens, verbally abuses woman official for removing encroachments
सीएम ममता के आदेश की मंत्री ने उड़ाई धज्जियां - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के मंत्री अखिल गिरि को शनिवार को राज्य वन विभाग की एक महिला अधिकारी और उनकी टीम के सदस्यों को धमकाते और गाली देते देखा गया। यह घटना उस समय हुई जब महिला अधिकारी और उनकी टीम पूर्वी मेदिनीपुर जिले में ताजपुर समुद्र तट के पास विभाग की जमीन से अतिक्रमण हटा रहे थे।
विज्ञापन


पार्टी ने मंत्री ने व्यवहार की आलोचना की
समाचार चैनलों की तरफ से दिखाए गए वीडियो के अनुसार रामनगर से तृणमूल कांग्रेस के विधायक अखिल गिरि स्थानीय लोगों के साथ महिला अधिकारी मौमिता साहू को धमकी देते हुए देखा गया था। इस घटना ने नए विवाद को जन्म दे दिया है। हलांकि तृणमूल कांग्रेस ने मंत्री के व्यवहार की आलोचना की है और कहा है कि पार्टी को उनके बयानों का कोई समर्थन नहीं है। 
विज्ञापन


पूरे मामले में राज्य वन विभाग का बयान
वहीं इस मामले में राज्य वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ताजपुर में समुद्र तट के पास वन विभाग की जमीन पर कुछ दुकानें अवैध रूप से बनाई गई थीं। ये दुकानें समुद्र के इतने करीब थीं कि उच्च ज्वार के दौरान वे डूब जाती थीं। शुक्रवार रात को इन दुकानों को हटा दिया गया। अतिक्रमण विरोधी अभियान के बारे में जानने के बाद अखिल गिरि स्थानीय व्यापारियों के साथ मौके पर पहुंचे और शनिवार को वन विभाग के अधिकारियों से भिड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग गरीब लोगों को परेशान कर रहा है- गिरि
जबकि इस पर सफाई देते हुए मंत्री अखिल गिरि ने कहा कि शुक्रवार रात को वन विभाग के अधिकारियों ने कई दुकानें हटा दीं। वन भूमि पर कई निर्माण हुए हैं, लेकिन विभाग उनके खिलाफ कुछ नहीं कर सका। वन विभाग इन गरीब लोगों को परेशान कर रहा है। वहीं इस मामलें में मौमिता साहू ने अखिल गिरि की तरफ से उन्हें और उनके सहयोगियों को धमकाने के बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।


वन मंत्री ने पूरी घटना की ली जानकारी
सूत्रों ने बताया कि राज्य के वन मंत्री बीरबाहा हांसदा ने महिला अधिकारी से संपर्क किया और पूरी घटना का संज्ञान लिया। जबकि टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी दोनों मामले पर नजर रखे हुए हैं। बता दें कि दो साल पहले, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अखिल गिरि की विवादास्पद टिप्पणी की कड़ी आलोचना की गई थी। अखिल गिरि को नंदीग्राम में एक खुली बैठक के दौरान राष्ट्रपति के रूप-रंग पर टिप्पणी करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed