फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal minister moves special notice in Assembly on Mamata's alleged humiliation in Niti Aayog meeting

WB: नीति आयोग की बैठक में बंगाल CM के कथित अपमान का मामला विधानसभा में गूंजा, मंत्री ने दिया विशेष नोटिस

Mon, 29 Jul 2024 01:46 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 29 Jul 2024 01:46 PM IST
सार

विपक्षी गठबंधन की ओर से एकमात्र पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बैठक में शामिल हुई थीं। मगर थोड़ी देर बाद ही वह बाहर आ गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया गया। अब विधानसभा में यह मामला उठा। 
 

विज्ञापन
Bengal minister moves special notice in Assembly on Mamata's alleged humiliation in Niti Aayog meeting
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

विस्तार

नीति आयोग की बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कथित माइक बंद करने का मामला अभी थमा नहीं है। राज्य मंत्री मानस रंजन भुनिया ने इस मामले में सोमवार को विधानसभा में एक विशेष नोटिस पेश किया है। उनका कहना है कि जब सीएम बनर्जी राज्य की ओर से बोल रही थीं, तब उनका माइक बंद कर दिया गया, यह एक गंभीर चिंता का विषय है। 

विज्ञापन


यह है मामला
गौरतलब है, नीति आयोग की 27 जुलाई को दिल्ली में बैठक हुई थी। इस बैठक का विपक्षी गठबंधन से जुड़े सभी मुख्यमंत्रियों ने बहिष्कार किया था। मगर, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसमें भाग लिया था। हालांकि, बाद में वह बैठक को बीच में ही छोड़कर बाहर आ गई थीं और आरोप लगाया था कि उन्हें बोलने के लिए बहुत कम समय दिया गया। इसके अलावा, जब वह बोल रही थीं तो उनका माइक बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


क्या बोले बंगाल के मंत्री?
विशेष नोटिस जारी करते हुए भुनिया ने कहा कि यह सहकारी संघवाद की भावना के खिलाफ है, जो अब माइक बंद करने लग गई है। उन्होंने कहा कि सदन ने नीति आयोग की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के साथ हुए व्यवहार पर नाराजगी व्यक्त की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायकों ने 27 जुलाई को नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कथित अपमान की निंदा की। 

भाजपा ने किया विधानसभा से वॉकआउट
इस बीच, भाजपा विधायक शंकर घोष ने नोटिस का विरोध किया। उन्होंने कहा कि बैठक से बाहर आने के बाद बनर्जी ने संवाददाताओं से जो कुछ भी कहा था, उस पर विधानसभा में आधिकारिक रूप से चर्चा नहीं की जा सकती है। बनर्जी ने जो कुछ भी कहा वह आधिकारिक नहीं था क्योंकि उन्होंने नीति आयोग की आधिकारिक बैठक के बाहर यह बात कही।


बाद में भाजपा विधायकों ने विधानसभा से वॉकआउट किया। इससे पहले, विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने विशेष नोटिस पर चर्चा के लिए विधानसभा के प्रश्नकाल सत्र को निलंबित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed