{"_id":"6a8c467ea878e52bdf07c856","slug":"bengal-minister-clarifies-incident-involving-removal-woman-from-pavement-child-s-milk-was-not-snatched-away-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agnimitra Paul: फुटपाथ से महिला को हटाने के मामले में बंगाल की मंत्री ने दी सफाई, कहा- नहीं छीना बच्चे का दूध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Agnimitra Paul: फुटपाथ से महिला को हटाने के मामले में बंगाल की मंत्री ने दी सफाई, कहा- नहीं छीना बच्चे का दूध
Mon, 24 Aug 2026 07:07 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Mon, 24 Aug 2026 07:07 PM IST
सार
अग्निमित्रा पॉल ने फुटपाथ पर बच्चे के लिए दूध गर्म कर रही महिला को हटाने के निर्देश का बचाव किया। उन्होंने कहा कि व्यस्त सड़क और केरोसिन स्टोव से दुर्घटना का खतरा था। हालांकि, विपक्ष ने इसे अमानवीय बताया। पॉल ने माना कि उन्हें नरमी से बात करनी चाहिए थी और फुटपाथ अभियान जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन
अग्निमित्रा पॉल, पश्चिम बंगाल की मंत्री
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल को इन दिनों विपक्ष की आलोचना का सामना करना पड़ा। यह आलोचना उनकी वीडियो को लेकर हो रही है। इन वीडियो में वह फुटपाथ पर बच्चे के लिए दूध गर्म कर रही एक महिला को वहां से हटने के लिए कहती दिख रही थीं। सोमवार को उन्होंने कहा कि उन्होंने यह निर्देश इसलिए दिया क्योंकि व्यस्त सड़क पर ऐसा करना खतरनाक हो सकता था।
विज्ञापन
वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश में, शहरी विकास और नगरपालिका मामलों की मंत्री ने कहा कि किसी भी बच्चे को दूध से वंचित नहीं किया गया। उन्होंने बस उन्हें वहां से हटने के लिए कहा था।पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए जिनमें पॉल एक महिला से फुटपाथ खाली करने के लिए कहती दिख रही थीं। महिला ने बताया था कि वह अपने पोते के लिए दूध गर्म कर रही थी।
विज्ञापन
पॉल ने अपने पक्ष में क्या कहा?
पॉल ने सोमवार को कहा, 'किसी बच्चे का दूध नहीं छीना गया। मैंने बस उन्हें वहां से हटने के लिए कहा। बच्चा व्यस्त सड़क पर रेंग रहा था। यह बात सिर्फ उस जगह तक सीमित नहीं है। कोलकाता के कई हिस्सों में ऐसे दृश्य देखने को मिलते हैं। कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है। उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?'
विज्ञापन
विपक्ष ने क्या कहा?
पॉल ने यह भी कहा कि उन्हें फुटपाथ पर केरोसिन स्टोव के इस्तेमाल की चिंता थी। विपक्ष ने पॉल की आलोचना करते हुए कहा कि फुटपाथ पर रहने वाली महिला के प्रति उनकी बातें और निर्देश में इंसानियत की कमी थी।
उन्होंने कहा, 'मैंने विपक्ष की कई बातें सुनी हैं। लेकिन, कोई भी उस परिवार के पास दूध का कटोरा लेकर नहीं गया। सब लोग बस राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं।' पॉल ने कहा, 'हो सकता है कि मैंने चिल्लाकर बात की हो। शायद, मुझे थोड़ी नरमी से बात करनी चाहिए थी और मामले को बेहतर ढंग से समझाना चाहिए था।'
भाजपा विधायक ने कहा, 'फुटपाथ अमीरों या गरीबों के नहीं होते। फुटपाथ लोगों के लिए होते हैं।' पॉल ने कहा कि राज्य सरकार अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और फुटपाथ के अनधिकृत इस्तेमाल के खिलाफ अपना अभियान जारी रखेगी।
पॉल ने विपक्ष पर क्या आरोप लगाया?
उन्होंने कहा, 'मुझे पता है कि हमारी सरकार को भारी जनादेश मिला है, और विपक्ष के लिए यह निश्चित रूप से समस्या की बात है। उन्हें तब दिक्कत होती है जब फुटपाथ से हॉकरों को हटाया जाता है, जब अवैध रूप से खड़ी गाड़ियों को हटाया जाता है और जब उन लोगों को हटने के लिए कहा जाता है जिन्होंने फुटपाथ को ही अपना घर बना लिया है।'
पॉल ने कहा, 'आज हम निवेश की बात कर रहे हैं, नए उद्योगपतियों से मिल रहे हैं और उद्योगों को यहां लाने की कोशिश कर रहे हैं। अगर जिन्हें बुलाया जा रहा है, वे यहां आकर ट्रैफिक से भरी और खराब हालत वाली सड़कें और शहर का ऐसा माहौल देखें, तो क्या वे आएंगे?' उन्होंने जोर देकर कहा कि सड़कों और जल निकासी की सुविधाओं को बेहतर बनाने की कोशिशें चल रही हैं और सरकार अपने वादे पूरे करने के लिए प्रतिबद्ध है।
पॉल ने कहा, 'हमने जो वादे किए हैं। उन्हें पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है और हम ऐसा करेंगे।'