फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal Governor orders on duty personnel of Kolkata Police to vacate Raj Bhavan premises news in hindi

Bengal: राज्यपाल ने राजभवन के परिसर में तैनात पुलिस कर्मियों को हटाया, उत्तरी गेट को जनमंच में बदलने की तैयारी

Mon, 17 Jun 2024 01:19 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 17 Jun 2024 01:19 PM IST
सार

पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 144 का हवाला देते हुए शुभेंदु अधिकारी को राजभवन के अंदर दाखिल होने से रोक दिया। इसे लेकर राज्यपाल आनंद बोस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चिट्ठी लिखी।

विज्ञापन
Bengal Governor orders on duty personnel of Kolkata Police to vacate Raj Bhavan premises news in hindi
सीवी आनंद बोस - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने सोमवार की सुबह राजभवन में तैनात पुलिस कर्मियों को तुरंत परिसर खाली करने के आदेश दिए। दरअसल, सीवी आनंद बोस राजभवन के उत्तरी गेट को जनमंच में बदलने की योजना बना रहे हैं। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


अधिकारी ने मीडिया से कहा, "राज्यपाल ने प्रभारी अधिकारी समेत राजभवन के अंदर तैनात पुलिस अधिकारियों को तुरंत परिसर खाली करने का निर्देश दिया।" बता दें कि राज्यपाल ने यह कदम पुलिस द्वारा भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी और राज्य में चुनाव के बाद हिंसा के कथित पीड़ितों को बोस से मिलने के लिए राजभवन में प्रवेश करने से रोकने के बाद उठाया।
विज्ञापन


पुलिस ने शुभेंदु अधिकारी को राजभवन में जाने से रोका
दरअसल, पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 144 का हवाला देते हुए शुभेंदु अधिकारी को राजभवन के अंदर दाखिल होने से रोक दिया। राजभवन के बाहर धारा 144 लागू है, जिसके तहत बड़ी सभाओं पर रोक लगाई जाती है। राज्यपाल आनंद बोस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चिट्ठी लिखी। उन्होंने सीएम से पूछा कि किस आधार पर पुलिस ने शुभेंदु अधिकारी को राजभवन के परिसर के अंदर आने से रोका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुभेंदु अधिकारी और अन्य लोगो ने कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। उन्होंने बताया कि लिखित अनुमति के बावजूद पुलिस ने उन्हें राजभवन के परिसर में जाने से रोका। लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर चुनाव के बाद हिंसा करने का आरोप लगाया था। इस आरोप को टीएमसी ने नकार दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed