फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal Governor CV Ananda Bose removed JU acting VC few days before his retirement

Bengal: राज्यपाल बोस ने जेयू के कार्यवाहक कुलपति डॉ. गुप्ता को हटाया, सेवानिवृत्ति से कुछ दिन पहले कार्रवाई

Fri, 28 Mar 2025 04:02 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 28 Mar 2025 04:02 PM IST
सार

जादवपुर विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति डॉ. भास्कर गुप्ता को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने उनकी सेवानिवृत्ति से पहले यह कार्रवाई की है। डॉ. गुप्ता 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले थे। 

विज्ञापन
Bengal Governor CV Ananda Bose removed JU acting VC few days before his retirement
जादवपुर विश्वविद्यालय - फोटो : एएनआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने जादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) के कार्यवाहक कुलपति डॉ. भास्कर गुप्ता को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। यह कार्रवाई उनकी सेवानिवृत्ति से कुछ दिन पहले की गई है। डॉ. गुप्ता 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले थे। राजभवन द्वारा जारी एक बयान में डॉ. गुप्ता को हटाने की जानकारी दी गई। बता दें कि  राज्यपाल बोस ने गुप्ता को विश्वविद्यालय का कार्यवाहक कुलपति नियुक्त किया था, जो राज्य विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में कार्य करते हैं। 

विज्ञापन


27 मार्च को राज्यपाल के सचिवालय ने जारी किया बयान
राज्यपाल के सचिवालय ने 27 मार्च को एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया है कि 20 अप्रैल, 2024 के आदेश के अनुसार, प्रोफेसर भास्कर गुप्ता को जादवपुर विश्वविद्यालय के कुलपति की शक्तियों का प्रयोग करने और कर्तव्यों का पालन करने के लिए दिया गया अधिकार वापस ले लिया गया है, और यह तुरंत प्रभाव से लागू होगा। इसमें बताया गया कि यह निर्णय कुलाधिपति द्वारा अनुमोदित किया गया है, और रजिस्ट्रार को इसकी एक प्रति भेज दी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: WB: 'संस्थान के कार्यक्रमों में राजनीतिक पदाधिकारियों को न बुलाएं', जादवपुर यूनिवर्सिटी को हाईकोर्ट का निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा था- सही समय पर लिया जाएगा उचित निर्णय
जब पूछा गया कि क्या डॉ. गुप्ता का कार्यकाल बढ़ाकर स्थायी कुलपति बनाया जाएगा या फिर खोज समिति की सिफारिशों के आधार पर नए कुलपति की नियुक्ति की जाएगी। इस पर राज्यपाल बोस ने संवाददाताओं से कहा था, 'आप देखेंगे कि वह सेवानिवृत्त होते हैं या वापस आते हैं। सही समय पर उचित निर्णय लिया जाएगा।' बता दें कि पूर्व कुलपति सुरंजन दास का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से जादवपुर विश्वविद्यालय पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से स्थायी कुलपति के बिना काम कर रहा है।


जेयूटीए महासचिव ने स्थायी कुलपति की नियुक्ति के लिए लिखा पत्र
समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से जादवपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (जेयूटीए) के महासचिव पार्थ प्रतिम रॉय ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल से स्थायी कुलपति की नियुक्ति के लिए पत्र लिखा है, क्योंकि इसकी कमी से प्रशासन और शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि गतिरोध जल्द ही समाप्त हो जाएगा। 

ये भी पढ़ें: JU: जादवपुर यूनिवर्सिटी के छात्र को रैगिंग विरोधी पोस्ट करने पर धमकी, एंटी-रैगिंग कमेटी में शिकायत दर्ज

मनोजीत मंडल ने बोस के फैसले की आलोचना की
इस बीच, अंग्रेजी विभाग के प्रमुख व पश्चिम बंगाल कॉलेज और विश्वविद्यालय प्रोफेसर संघ (डब्ल्यूबीसीयूपीए) के पदाधिकारी मनोजीत मंडल ने राज्यपाल बोस के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि सभी विश्वविद्यालयों में समान मानक लागू नहीं किए गए हैं। कुछ विश्वविद्यालयों में कुलाधिपति द्वारा नियुक्त अंतरिम कुलपति अपने कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद पद पर बने हुए हैं। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed