{"_id":"60b3d3118ebc3e6e8d211cd3","slug":"bengal-government-has-not-yet-approved-the-chief-secretary-alapan-bandyopadhyay-for-central-appointment-according-to-sources","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: ममता सरकार ने मुख्य सचिव को केंद्रीय नियुक्ति के लिए नहीं दी मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: ममता सरकार ने मुख्य सचिव को केंद्रीय नियुक्ति के लिए नहीं दी मंजूरी
Sun, 30 May 2021 11:31 PM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 30 May 2021 11:31 PM IST
सार
- सूत्रों के मुताबिक, अभी तक बंद्योपाध्याय को पश्चिम बंगाल सरकार ने कार्य से मुक्त नहीं किया है। बंद्योपाध्याय 60 वर्ष की उम्र पूरा करने के बाद 31 मई को सेवानिवृत्त होने वाले थे।
विज्ञापन
अलपन बंद्योपाध्याय
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अलपन बंद्योपाध्याय के सोमवार को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को रिपोर्ट करने की संभावना कम है क्योंकि राज्य सरकार से अभी उन्हें मंजूरी नहीं मिली है। यह जानकारी एक उच्च पदस्थ सूत्र ने दी। सेवानिवृत्ति से कुछ दिन पहले ही उनके अचानक स्थानांतरण से बड़ा विवाद पैदा हो गया है।
विज्ञापन
सूत्र ने बताया कि रविवार को राज्य सचिवालय नबान्न में ही बंद्योपाध्याय मौजूद थे। सूत्र ने बताया, अभी तक बंद्योपाध्याय को पश्चिम बंगाल सरकार ने कार्य से मुक्त नहीं किया है। सोमवार के कार्यक्रम के मुताबिक, दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री द्वारा आहूत समीक्षा बैठक में वह हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन
केंद्र ने शुक्रवार की रात अचानक बंद्योपाध्याय की सेवा मांगीं और राज्य सरकार से कहा कि शीर्ष नौकरशाह को तुरंत वहां से मुक्त किया जाए। बंद्योपाध्याय 60 वर्ष की उम्र पूरा करने के बाद 31 मई को सेवानिवृत्त होने वाले थे। बहरहाल, कोविड-19 के प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए उन्हें तीन महीने का सेवा विस्तार दिया गया था।
विज्ञापन