{"_id":"69ecf61ba493b02a2c0613d5","slug":"bengal-elections-amit-shah-say-cm-mamta-keep-your-goons-locked-in-garage-warns-against-electoral-malpractice-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal Elections: 'दीदी अपने गुंडों को गैरेज में बंद रखें', अमित शाह ने दी चुनाव में गड़बड़ी न करने की चेतावनी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal Elections: 'दीदी अपने गुंडों को गैरेज में बंद रखें', अमित शाह ने दी चुनाव में गड़बड़ी न करने की चेतावनी
Sat, 25 Apr 2026 10:43 PM IST
Himanshu Singh Chandel
एएनआई, कोलकाता
एएनआई, कोलकाता
Published by: Himanshu Singh Chandel
Updated Sat, 25 Apr 2026 10:43 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल चुनाव में अमित शाह ने ममता बनर्जी पर तीखा हमला किया है। उन्होंने दावा किया कि इस बार ममता सरकार वापस नहीं आ रही है। शाह ने टीएमसी के गुंडों को चेतावनी दी कि वे गैरेज में ही बंद रहें, वरना चुनाव के बाद उन्हें उल्टा लटका दिया जाएगा।
विज्ञापन
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी रैलियों और रोड शो के जरिए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि इस बार बंगाल में ममता दीदी की सरकार चुनकर वापस नहीं आ रही है। इसके साथ ही, उन्होंने चुनाव में गड़बड़ी करने वाले असामाजिक तत्वों को सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि दीदी अपने गुंडों को गैरेज में ही बंद रखें। यह कड़ा संदेश राज्य में होने वाले अगले चरण के मतदान से ठीक पहले दिया गया है।
टॉलीगंज में अपने रोड शो के दौरान समाचार एजेंसी एएनआई से खास बातचीत में अमित शाह ने साफ कहा कि इस चुनाव में भाजपा एक बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है। उन्होंने कहा कि हर पार्टी चुनाव में अपने-अपने दावे करती है, राहुल गांधी भी ऐसा ही कर रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि ममता बनर्जी इस बार चुनाव हार रही हैं। जब उनसे ममता बनर्जी द्वारा 'हिंसक बयानों' को लेकर कानूनी केस दर्ज कराने की धमकी के बारे में पूछा गया, तो शाह ने पलटवार करते हुए कहा कि ममता दीदी सिर्फ बातें करती हैं। वह कोर्ट में हारती रहती हैं और आगे भी हारती रहेंगी। शाह ने सवाल उठाया कि क्या दीदी उन गुंडों का सम्मान करना चाहती हैं जो आम जनता को परेशान करते हैं?
क्या अमित शाह के बयान पर ममता दर्ज कराएंगी केस?
ममता बनर्जी ने हुगली की एक जनसभा में अमित शाह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही थी। उनका कहना था कि एक देश के गृह मंत्री को ऐसी हिंसक भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। दीदी ने कहा था कि चुनाव के बाद लोगों को 'उल्टा लटकाने' की बात कहना बिल्कुल भी स्वीकार नहीं है और ऐसी हिंसक सोच के साथ भाजपा बंगाल कभी नहीं जीत सकती। इसी के जवाब में अमित शाह ने कहा कि हम अपना चुनाव प्रचार जनता के बीच कर रहे हैं और 29 तारीख को बंगाल की जनता ही अपना असली फैसला सुनाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- पूर्व CJI मूल्यों से समझौते के खिलाफ: चिंता जताते हुए कहा- दुनिया में ईमानदारी-सिद्धांत छोड़ सौदेबाजी चिंताजनक
चुनाव में गुंडों को लेकर अमित शाह ने क्या चेतावनी दी?
उत्तरपाड़ा और हिंगलगंज की रैलियों में अमित शाह ने असामाजिक तत्वों को खुली चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि 29 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के मतदान के दिन गुंडे अपने घरों से बाहर निकलने की हिम्मत न करें। अगर उन्होंने ऐसा किया, तो 5 तारीख के बाद उन्हें उल्टा लटकाकर सीधा कर दिया जाएगा। शाह ने दावा किया कि पहले दीदी के गुंडे लोगों को वोट नहीं डालने देते थे, लेकिन इस बार चुनाव आयोग ने केंद्रीय सुरक्षा बलों के जरिए बेहद कड़े इंतजाम किए हैं। उन्होंने कहा कि पहले चरण में हुए भारी मतदान को देखकर यह तय हो गया है कि इस चरण में भाजपा 152 में से 110 सीटें जीत रही है। श्यामापुर की रैली में भी उन्होंने कहा कि दीदी अपने गुंडों को गैरेज में ही बंद रखें, क्योंकि अगर उन्होंने बंगाल की माताओं-बहनों को छूने की हिम्मत की तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा पर गृह मंत्री ने क्या दावा किया?
पूर्व बर्धमान के जमालपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कानून व्यवस्था को लेकर तृणमूल कांग्रेस सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने आरजी कर, संदेशखाली, कोलकाता लॉ कॉलेज और दुर्गापुर लॉ कॉलेज की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ममता के राज में बंगाल की माताएं, बहनें और बेटियां बिल्कुल सुरक्षित नहीं हैं। शाह ने कहा कि ममता दीदी महिलाओं को शाम 7 बजे के बाद घर से न निकलने की सलाह देती हैं, लेकिन हमारा वादा है कि 5 तारीख के बाद रात के 1 बजे भी एक छोटी बच्ची बेखौफ होकर बाहर निकलेगी और कोई गुंडा उसे परेशान नहीं कर सकेगा। बता दें कि 23 अप्रैल को पहले चरण में 92.88 प्रतिशत रिकॉर्ड मतदान हुआ था। 29 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग होगी और 4 अप्रैल को वोटों की गिनती की जाएगी।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन