फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   bengal Elections 2021: Suvendu adhikari showed self-confidence to fight from Nandigram against Mamata Banerjee

ममता को घेरने की रणनीति में जुटी भाजपा, शुभेन्दु अधिकारी को मैदान में उतारने की बढ़ी मांग

Fri, 05 Mar 2021 07:29 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 05 Mar 2021 07:29 PM IST
सार

ममता बनर्जी ने पिछला चुनाव भवानीपुर सीट से लड़ा था। हालांकि ममता बनर्जी ने इस बार केवल नंदीग्राम से चुनाव लड़ने की घोषणा की है, लेकिन इसके बावजूद भाजपा को भवानीपुर में बाबुल सुप्रियो काफी उपयुक्त लग रहे हैं...

विज्ञापन
bengal Elections 2021: Suvendu adhikari showed self-confidence to fight from Nandigram against Mamata Banerjee
सुवेंदु अधिकारी, भाजपा नेता, पश्चिम बंगाल - फोटो : ANI (File)

विस्तार

भाजपा के रणनीतिकार पश्चिम बंगाल में प्रत्याशियों को लेकर शुक्रवार को भी मंथन कर रहे हैं। गुरुवार देर रात तक चली बैठक में पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, शुभेन्दु अधिकारी समेत तमाम नेता मौजूद थे। शुभेन्दु ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के सामने नंदीग्राम से मैदान में उतरने का आत्म विश्वास दिखाया। हालांकि अभी भाजपा ने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है, लेकिन उसका भी इरादा ममता बनर्जी को नंदीग्राम में ही कड़ी चुनौती देने का है।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल भाजपा महिला मोर्चा की प्रभारी अग्निमित्रा पॉल ने अमर उजाला से बताया कि शुभेन्दु दा को नंदीग्राम से ही मैदान में उतरना चाहिए। बर्दवान क्षेत्र में काफी मजबूत पकड़ रखने वाले जितेन्द्र तिवारी अब भाजपाई हो चुके हैं। उनका भी कहना है कि शुभेन्दु को नंदीग्राम से ही मैदान में उतारना चाहिए। हालांकि जितेन्द्र कहते हैं कि यह निर्णय पार्टी के शीर्ष नेता लेंगे।
विज्ञापन


भाजपा उपाध्यक्ष राजकमल पाठक कहते हैं कि शुभेन्दु ने भाजपा में शामिल होने के दौरान ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नंदीग्राम से चुनाव लड़ने की चुनौती दे दी थी। हालांकि राजकमल पाठक का कहना है कि प्रत्याशी किसे बनाना है, यह काम शीर्ष पार्टी नेतृत्व का है। कोई फैसला सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

भवानीपुर को लेकर भी संवेदनशील है भाजपा

ममता बनर्जी ने पिछला चुनाव भवानीपुर सीट से लड़ा था। हालांकि ममता बनर्जी ने इस बार केवल नंदीग्राम से चुनाव लड़ने की घोषणा की है, लेकिन इसके बावजूद भाजपा भवानीपुर में तृणमूल के लिए मजबूत कील-कांटा बिछाना चाहती है। पार्टी के नेताओं को यहां से बाबुल सुप्रियो काफी उपयुक्त लग रहे हैं।



सूत्र बताते हैं कि ऐसा होने के बाद तृणमूल के लिए कूच बिहार, बर्दवान, नार्थ बंगाल में बड़ी चुनौती खड़ी हो जाएगी। शुभेन्दु अधिकारी के प्रभाव वाले क्षेत्र में भी तृणमूल का संकट बढ़ेगा। इस तरह से तृणमूल की नेता को चुनाव मैदान में घेरकर और आक्रामक प्रचार की रणनीति के सहारे ही जीत के गणित को आसान बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed