फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal Elections 2021 BCCI president sourav ganguly has to decide, whether to join PM narendra modi rally in kolkata or not says BJP

सौरव गांगुली के कोलकाता में पीएम मोदी की रैली में शामिल होने की अटकलों पर भाजपा का स्पष्टीकरण

Wed, 03 Mar 2021 09:26 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 03 Mar 2021 09:26 AM IST
विज्ञापन
Bengal Elections 2021 BCCI president sourav ganguly has to decide, whether to join PM narendra modi rally in kolkata or not says BJP
सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर

पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में कई मशहूर हस्तियां भी प्रचार में लगी हैं। सभी राजनीतिक दल फिल्मी सितारों से लेकर क्रिकेटरों तक का इस्तेमाल कर चुनाव में वोटों को भुनाने की कोशिश में है। इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली के भी बीजेपी की एक रैली में शामिल होने की अटकलें हैं। हालांकि इसपर भाजपा ने स्पष्टीकरण दिया है। 

विज्ञापन


भाजपा ने मंगलवार को कहा कि इस बारे में पूर्व क्रिकेटर को फैसला करना है कि वह सात मार्च को कोलकाता में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होना चाहते हैं या नहीं।
विज्ञापन


भाजपा के प्रवक्ता शामिक भट्टाचार्य ने कोलकाता में संवाददाताओं से कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अगर कार्यक्रम में हिस्सा लेना चाहते हैं और उनका स्वास्थ्य तथा मौसम संबंधी परिस्थितियां इसकी इजाजत देते हैं तो उनका स्वागत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 48 वर्षीय गांगुली को 31 जनवरी को अस्पताल से छुट्टी मिली थी। जनवरी के शुरू में गांगुली को दिल का हल्का दौरा पड़ा था और हृदय से संबंधित ट्रिपल वेसेल डिजीज का पता चला था। इसके बाद ह्रदय तक जाने वाली धमनियों में अवरोध को दूर करने के लिए उनकी एक महीने में दो बार एंजीयोप्लास्टी की गई थी। सर्जरी के दौरान उन्हें दो स्टेंट भी लगाए गए थे।


भट्टाचार्य ने कहा, ‘हम जानते हैं कि सौरव फिलहाल आराम कर रहे हैं। अगर वह कार्यक्रम में आने की सोचते हैं और उनका स्वास्थ्य तथा मौसम अनुकूल रहता है तो उनका बहुत स्वागत है। अगर वह आते हैं तो हमें लगता है कि उन्हें यह पसंद आयेगा। वहां मौजूद लोगों को भी अच्छा लगेगा। लेकिन इस बारे में (कार्यक्रम में शामिल होने के बारे में) हम नहीं जानते। यह फैसला उन्हें करना है।’ 

हालांकि इस मुद्दे पर बीसीसीआई प्रमुख की ओर से कोई बयान नहीं आया है। ऐसी अटकलें हैं कि वह राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed