फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal Election: Mamata Banerjee says Parties like ISF Are more dangerous than Cobra

बंगाल चुनाव: आईएसएफ पर ममता का निशाना, कहा- ऐसे दल कोबरा से भी ज्यादा खतरनाक

Mon, 05 Apr 2021 10:24 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, चुंचुड़ा/भांगर
पीटीआई, चुंचुड़ा/भांगर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 05 Apr 2021 10:24 PM IST
सार

ममता बनर्जी ने कहा कि चोटिल होने के बावजूद वह राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेंगी और इसके बाद आगे उनकी नजर दिल्ली की सत्ता पर होगी। आईएसएफ के नेता अब्बास सिद्दीकी का नाम लिए बिना उन पर हमला करते हुए तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा, 'फुरफुरा शरीफ से एक कपटी सामने आया है जिसने भारतीय जनता पार्टी से धन लिया है। आपको याद रखना चाहिए कि छल के बल पर आप बंगाल में चुनाव नहीं जीत सकते हैं।'

विज्ञापन
Bengal Election: Mamata Banerjee says Parties like ISF Are more dangerous than Cobra
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि ऐसे दल कोबरा से भी ज्यादा खतरनाक हैं। बता दें कि प्रभावशाली मुस्लिम मौलाना द्वारा गठित आईएसएफ, माकपा और कांग्रेस के गठबंधन का हिस्सा है। अल्पसंख्यकों के तुष्टिकरण के लिए भाजपा द्वारा लगाए जाने वाले आरोपों का हवाला देते हुए बनर्जी ने दावा किया कि जब से वह मुख्यमंत्री बनी हैं राज्य में हिंदू और मुसलमान, दोनों अच्छे से रह रहे हैं।

विज्ञापन


दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर में एक रैली में बनर्जी ने लोगों से आईएसएफ उम्मीदवार को वोट नहीं देने की अपील की । उन्होंने दावा किया कि आईएसएफ को एक भी वोट मिलने का मतलब भाजपा का फायदा होगा। बनर्जी ने कहा, 'कुछ लोग कहते हैं कि मैंने मुस्लिमों का तुष्टिकरण किया है। मैं उन्हें बताना चाहूंगी कि जब से मैं यहां हूं हिंदू और मुस्लिम अच्छे से रह रहे हैं। अगर मैं नहीं होती तो ऐसा नहीं होता।'
विज्ञापन


माकपा और कांग्रेस के भाजपा का दोस्त होने का दावा करते हुए तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि अल्पसंख्यक वोट में सेंध लगाने के लिए एक और पार्टी आई है। अब्बास का हवाला देते हुए बनर्जी ने कहा, 'भाजपा के धन के साथ वह अचानक अल्पसंख्यकों के नेता बन गए। वह सांप्रदायिक बयान दे रहे हैं।' बनर्जी ने दावा किया कि ऐसे ही दलों के कारण बिहार में राजद नेतृत्व वाले गठबंधन और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की हार हुई। उन्होंने कहा, वे कोबरा से भी ज्यादा खतरनाक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी-शाह पर साधा निशाना, खुद को बताया 'रॉयल बंगाल टाइगर'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में वहां के ही लोग शासन करेंगे। खुद को 'रॉयल बंगाल टाइगर' बताते हुए तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि पश्चिम बंगाल में किसी गुजराती का शासन नहीं होगा। ममता बनर्जी ने कहा, 'एक पैर से मैं बंगाल जीतूंगी और दो पैर से दिल्ली।' ममता बनर्जी ने कहा कि 10 मार्च को नंदीग्राम में भाजपा समर्थकों द्वारा की गई कथित धक्का-मुक्की के कारण वह चोटिल हो गई थीं।

हालांकि, चुनावी पर्यवेक्षक की रिपोर्ट पर गौर करने के बाद चुनाव आयोग ने कहा था कि नंदीग्राम की घटना एक हादसा थी और हमला नहीं हुआ था। छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले को लेकर केंद्र की आलोचना करते हुए बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा सही से देश में शासन नहीं कर रही है और पार्टी ने बंगाल चुनावों पर ध्यान केंद्रित कर रखा है। बनर्जी ने कहा कि जब तक मैं जीवित हूं भाजपा को एक ईंच जमीन नहीं हथियाने दूंगी। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, 'भाजपा चोरों की पार्टी है।'

भाजपा के पास योग्य प्रत्याशी नहीं, इसीलिए सांसदों पर निर्भर है

चुनाव जीतने के वास्ते प्रचार के लिए देशभर से नेताओं को लाने के लिए भाजपा की आलोचना करते हुए बनर्जी ने चुंचुड़ा में एक जनसभा में कहा कि भगवा पार्टी ने विधानसभा चुनाव में मौजूदा सांसदों को उतारा है क्योंकि उसके पास योग्य उम्मीदवार ही नहीं है। भाजपा ने चुंचुड़ा विधानसभा सीट के लिए हुगली से लोकसभा सदस्य लॉकेट चटर्जी को मुकाबले में उतारा है। बनर्जी ने कहा कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि प्रधानमंत्री मोदी उनके बारे में ‘‘दीदी...ओ...दीदी’ के लहजे में बात करते हैं।

बनर्जी ने कहा, 'वह (मोदी) रोज ऐसा करते हैं, मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता।' आठ चरणों में पश्चिम बंगाल का विधानसभा चुनाव कराने के औचित्य पर सवाल उठाते हुए तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा, 'यह तीन या चार चरण में हो सकता था। क्या कोविड-19 के कारण कम चरण में और जल्दी चुनाव नहीं कराया जा सकता था।' बनर्जी ने यह भी दावा किया कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस की स्थिति उतनी गंभीर नहीं है। बंगाल में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1957 मामले आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed