Bengal: मालदा में ममता बनर्जी ने शुरू की ‘जोनोसंजोग यात्रा', कार्यक्रम के दौरान ढोल पर भी आजमाया हाथ
मालदा में अपनी पदयात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, 'मैं राजनीति के लिए कम आती हूं। हम अकेले ही लड़ेंगे। भाजपा को अगर कोई हरा सकता है तो वह तृणमूल कांग्रेस ही है।'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपनी इस पदयात्रा के दौरान सीएम ममता बनर्जी स्थानीय लोगों से भी मिलीं। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया। अपने संबोधन में ममता ने कहा, 'मैं राजनीति के लिए कम आती हूं लेकिन कुछ दल ऐसे हैं जो चुनाव के समय कोयल की तरह कुहू-कुहू करना शुरू कर देते हैं। भाजपा के साथ हमारी लड़ाई चलेगी, हम अकेले ही लड़ेंगे। भाजपा को अगर कोई हरा सकता है तो वह तृणमूल कांग्रेस ही है।'
#WATCH मालदा: पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी ने कहा, "मैं राजनीति के लिए कम आती हूं लेकिन कुछ दल ऐसे हैं जो चुनाव के समय कोयल की तरह कुहू-कुहू करना शुरु कर देते हैं... भाजपा के साथ हमारी लड़ाई चलेगी, हम अकेले ही लड़ेंगे। भाजपा को अगर कोई हरा सकता है तो वह तृणमूल कांग्रेस ही है।" pic.twitter.com/aaQy9HdjkC
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 31, 2024
ममता बनर्जी ने बजाया ढोल
मालदा में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विभिन्न सरकारी सेवाओं और पहलों को जनता को समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने ढोल बजाने में हाथ आजमाया।
#WATCH | Malda: West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee tried her hands at playing the drums during an event in Malda.
— ANI (@ANI) January 31, 2024
She also distributed various Government services & initiatives of the Government.
(Source: Chief Minister Mamata Banerjee's social media page) pic.twitter.com/oLe9pCEDch
कूच बिहार, उत्तर दिनाजपुर और दक्षिण दिनाजपुर जिलों की यात्राएं पूरी करने के बाद बनर्जी आज सुबह मालदा पहुंचीं। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। बता दें कि मालदा और मुर्शिदाबाद दोनों ही कांग्रेस के गढ़ माने जाते हैं। सीएम ममता बनर्जी इन दिनों उत्तरी बंगाल के जिलों की यात्रा पर हैं जहां उन्होंने प्रशासनिक बैठकें कीं