{"_id":"62383b667de3dc44a20c5d54","slug":"bengal-by-elections-shatrughan-sinha-and-babul-supriyo-files-nomination-as-tmc-candidate-asansol-and-ballygunge","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल उपचुनाव: शत्रुघ्न सिन्हा ने आसनसोल लोकसभा तो बाबुल सुप्रियो ने बालीगंज विधानसभा से भरा पर्चा, भाजपा ने उतारे ये उम्मीदवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल उपचुनाव: शत्रुघ्न सिन्हा ने आसनसोल लोकसभा तो बाबुल सुप्रियो ने बालीगंज विधानसभा से भरा पर्चा, भाजपा ने उतारे ये उम्मीदवार
Mon, 21 Mar 2022 02:17 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 21 Mar 2022 02:17 PM IST
सार
टीएमसी उम्मीदवार व अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा व बाबुल सुप्रियो ने भी अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। भाजपा ने आगामी लोकसभा उपचुनाव के लिए अग्निमित्र पॉल को मैदान में उतारा है। वहीं विधानसभा उपचुनाव के लिए केया घोष को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
शत्रुघ्न सिन्हा- बाबुल सुप्रियो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिम बंगाल में 12 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। सोमवार को उपचुनाव को लेकर टीएमसी उम्मीदवार व अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा व बाबुल सुप्रियो ने भी अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। टीएमसी ने उन्हें आसनसोल से लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। इसके अलावा बालीगंज विधानसभा उपचुनाव के लिए टीएमसी उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो ने भी अपना पर्चा दाखिल कर दिया है। गौरतलब है कि, दोनों उम्मीदवार भाजपा से टीएमसी में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
भाजपा ने भी घोषित किए उम्मीदवार
भाजपा ने आगामी लोकसभा उपचुनाव के लिए फैशन डिजाइनर से राजनेता बनीं अग्निमित्र पॉल को मैदान में उतारा है। यहां उनका सामना तृणमूल कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा से होगा। पॉल पश्चिम बंगाल भाजपा की महासचिव भी हैं और 2021 के विधानसभा चुनावों में आसनसोल दक्षिण (दक्षिण) से विधायक चुनी गई थीं। उन्होंने तत्कालीन टीएमसी उम्मीदवार सयानी घोष को हराया था। बालीगंज से विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने केया घोष को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। यहां उनका मुकाबला बाबुल सुप्रियो से होगा।
विज्ञापन
16 को आएंगे नतीजे
दोनों विधानसभा सीट पर मतदान के नतीजे 16 अप्रैल को आएंगे। इससे पहले बाबुल सुप्रियो ने नामांकन दाखिल करने के बाद कहा कि, यह मेरे लिए नई राजनीति की शुरूआत है। कौन क्या कहता है मुझे उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैं पहले जिस टीम था उससे बेहतर में इस टीम में करूंगा, इसके नतीजे आप 16 तारीख को देखेंगे।
विज्ञापन