{"_id":"5bf24731bdec2267b36acda8","slug":"bengal-bjp-state-president-dilip-ghosh-was-attacked-allegedly-by-activists-of-trinamool-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल में भाजपा अध्यक्ष पर हमला, तृणमूल कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल में भाजपा अध्यक्ष पर हमला, तृणमूल कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हुगली
Updated Mon, 19 Nov 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
दिलीप घोष
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष पर रविवार को सत्तासीन तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर हमला किया। वह हुगली जिले की एक रैली से लौट रहे थे। तृणमूल कांग्रेस ने हमले में अपना हाथ होने की बात नकारी है। घोष का सुरक्षा अधिकारी किसी तरह उन्हें घटनास्थल से बाहर निकालने में सफल रहा जबकि अभिनेता से नेता बने जॉय बनर्जी को भीड़ के हमले का शिकार होना पड़ा। बनर्जी घोष की गाड़ी को फॉलो कर रहे थे।
विज्ञापन
बनर्जी ने कहा, 'तृणमूल के कार्यकर्ताओं ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए जो मुझपर लगा। मेरी कार का शीशा टूट गया। हमारे नेताओं ने घटना के बारे में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को सूचित कर दिया है। हम स्थानीय पुलिस स्टेशन में भी घटना की शिकायत दर्ज करवाएंगे।' हालांकि हुगली जिले से तृणमूल के अध्यक्ष तपन दासगुप्ता ने इस घटना के पीछे अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं का हाथ होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
तपन ने कहा, 'मुझे मालूम है क्या हुआ है। मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि हमारी पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता इसमें शामिल नहीं था।' इससे पहले रविवार दिन में एक रैली को संबोधित करते हुए घोष ने तृणमूल कांग्रेस को धमकी देते हुए कहा था कि यदि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हिंसा जारी रखी तो उन्हें इसका प्रतिकार मिलेगा। उन्होंने कहा था, 'हम आमतौर पर हिंसा में शामिल होना नहीं चाहते हैं लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि हम ऐसा कर नहीं सकते।'
विज्ञापन
दो महीने के अंदर यह दूसरी बार है जब घोष की कार पर पश्चिम बंगाल में तृणमूल कार्यकर्ताओं ने हमला किया है। इससे पहले 17 सितंबर को पूर्वी मिदनापुर जिले के कोंटई में उनकी कार पर हमला हुआ था। जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे। मगर उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई थी और तीन भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए थे। पिछले कुछ महीनों में भाजपा और तृणमूल एक-दूसरे पर राज्य में हिंसा फैलाने के आरोप लगाते रहे हैं।