{"_id":"68e2a81dc93c12aee7067182","slug":"bengal-bjp-flays-mamata-for-enjoying-durga-puja-carnival-not-visiting-landslide-hit-darjeeling-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: 'दार्जिलिंग में भूस्खलन से 20 की मौत, दुर्गा पूजा उत्सव मना रहीं सीएम', भाजपा ने की आलोचना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: 'दार्जिलिंग में भूस्खलन से 20 की मौत, दुर्गा पूजा उत्सव मना रहीं सीएम', भाजपा ने की आलोचना
Sun, 05 Oct 2025 10:47 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 05 Oct 2025 10:47 PM IST
सार
West Bengal: पश्चिम बंगाल भाजपा ने दार्जिलिंग में भारी बारिश और भूस्खलन से हुई 20 मौतों के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल होने की आलोचना की। भाजपा नेताओं ने कहा कि बनर्जी को आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा करना चाहिए था, लेकिन वह उत्सव में व्यस्त रहीं।
विज्ञापन
समिक भट्टाचार्य, पश्चिम बंगाल भाजपा के नए अध्यक्ष
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल भाजपा ने रविवार को दार्जिलिंग की पहाड़ियों में लगातार बारिश के बाद 20 लोगों की मौत की खबरों के बीच 'दुर्गा पूजा उत्सव' में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना की। दुर्गा पूजा उत्सव राज्य सरकार की ओर से आयोजित किया गया था।
भाजपा के राज्य अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद समिक भट्टाचार्य ने पत्रकारों से कहा कि बनर्जी को इस त्रासदी के मद्देनजर उत्सव मनाने के पैमाने को कम कर देना चाहिए था और रविवार को ही उत्तर बंगाल के प्रभावित इलाकों का दौरा करना चाहिए था। भट्टाचार्य ने कहा, उन्होंने जो किया वह उनके सरकार की उत्तर बंगाल के प्रति पक्षपाती रवैये को दर्शाता है। यह वैसा ही है जैसे रोमन सम्राट नीरो वायलिन बजा रहा था, जब रोम जल रहा था।
ये भी पढ़ें: कटक में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, उपद्रवियों ने पुलिस पर किया हमला; बढ़ते तनाव के बीच इंटरनेट बंद
विज्ञापन
विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और अर्धसैनिक बलों को तत्काल सभी प्रभावित इलाकों में भेजा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री केवल 'उत्सव और मेला' में व्यस्त हैं और लोगों की दुर्दशा पर ध्यान नहीं दे रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को पश्चिम बंगाल के मिरिक और दार्जिलिंग की पहाड़ियों में भारी बारिश के कारण बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ, जिसमें कई बच्चो समेत 20 लोग मारे गए और कई घायल हुए। इस भूस्खलन के कारण कई घर बह गए, सड़क मार्ग टूट गए, गांव अलग-थल हो गए और सैकड़ों पर्यटक फंस गए।
ये भी पढ़ें: मणिपुर में सुरक्षा बलों की PLA के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 15 गिरफ्तार; असम राइफल्स के काफिले पर हमले में थे शामिल
शुभेंदु अधिकारी ने कहा, मुख्यमंत्री को सिलीगुड़ी जाकर आपदा प्रभावित क्षेत्र के करीब अधिकारियों के साथ स्थिति का जायजा लेना चाहिए था। आम लोगों के लिए तब तक भूस्खलन प्रभावित इलाके में जाना संभव नहीं है, जब तक आपदा प्रबंधन विभाग अनुमति नहीं देता। लेकिन वह उत्सव में ढोल की थाप पर ताली बजा रही हैं और जश्न मना रही हैं, जो राज्य के एक अन्य हिस्से से दुखद स्थिति के मद्देनजर उचित नहीं है।