फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal: Babri Masjid bigger than Ayodhya will be built in Murshidabad TMC MLA announces

Bengal: मुर्शिदाबाद में बनेगी अयोध्या से बड़ी बाबरी मस्जिद,  टीएमसी विधायक ने की घोषणा

Mon, 09 Dec 2024 07:50 PM IST
राहुल कुमार अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 09 Dec 2024 07:50 PM IST
सार

Babri Masjid:  भरतपुर के तृणमूल विधायक हुमायूं कबीर ने कहा, उलटाडांगा और बहरमपुर इलाके में जितने भी मदरसे हैं, उनके अध्यक्ष और महासचिवों को मिलाकर 100 या उससे अधिक लोगों की एक बाबरी कमेटी बनाई जाएगी।

विज्ञापन
Bengal: Babri Masjid bigger than Ayodhya will be built in Murshidabad TMC MLA announces
तृणमूल कांग्रेस के भरतपुर से विधायक हुमायूं कबीर - फोटो : फेसबुक/humayunaitc

विस्तार

पश्चिम बंगाल में नई बाबरी मस्जिद बनने जा रही है। नींव 6 दिसंबर, 2025 को रखी जाएगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इसके लिए निमंत्रण पत्र दिया जाएगा। अयोध्या में जो बाबरी मस्जिद थी, उससे भी बड़ी मस्जिद बनाई जाएगी। यह घोषणा हमेशा विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले तृणमूल कांग्रेस के भरतपुर से विधायक हुमायूं कबीर ने की है। 
विज्ञापन


हुमायूं ने कहा, इसके लिए पैसे की कोई दिक्कत नहीं होगी, क्योंकि वे खुद इसके लिए एक करोड़ रुपए देंगे। उल्लेखनीय है कि यह मस्जिद बांग्लादेश से सटे पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा  में बनाई जाएगी।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में भरतपुर के तृणमूल विधायक हुमायूं कबीर ने कहा, उलटाडांगा और बहरमपुर इलाके में जितने भी मदरसे हैं, उनके अध्यक्ष और महासचिवों को मिलाकर 100 या उससे अधिक लोगों की एक बाबरी कमेटी बनाई जाएगी। अचानक ऐसा निर्णय क्यों लिया गया, इस पर उन्होंने कहा, इस्लाम धर्मावलंबी लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए मैंने यह घोषणा की है। बंगाल में 35 प्रतिशत लोग मुस्लिम हैं, मुर्शिदाबाद में 75 प्रतिशत लोग मुस्लिम हैं। उनकी भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह मस्जिद बनाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि बेलडांगा में लगभग 80 प्रतिशत लोग मुस्लिम हैं। इस बेलडांगा में राज्य का सबसे पुराना मदरसा है, जिसकी उम्र लगभग 111 वर्ष है। इसलिए उन्होंने बाबरी मस्जिद बनाने के लिए इस स्थान को चुना है। विधायक ने बताया कि 6 दिसंबर, 2025 को मस्जिद की नींव रखी जाएगी। मस्जिद का पूरा निर्माण 3 से 5 साल में पूरा होगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में जो बाबरी मस्जिद थी, उससे भी बड़ी मस्जिद बनाई जाएगी। विधायक ने कहा कि वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी निमंत्रण भेजेंगे। उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में बुलाऊंगा। ट्रस्ट से कहूंगा कि उन्हें आमंत्रित करने के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed