फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal assembly electiona 2021 Amit shah attack on mamta banerjee

बंगाल: सीएए-एनआरसी को लेकर नादिया में गरजे अमित शाह, बोले- घुसपैठियों को हम क्यों नहीं भगाएं?

Fri, 16 Apr 2021 03:52 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 16 Apr 2021 03:52 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में छठे चरण के चुनाव के लिए नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। छठे चरण के तहत चार जिलों की 43 सीटों पर 22 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।

विज्ञापन
Bengal assembly electiona 2021 Amit shah attack on mamta banerjee
बंगाल में अमित शाह की रैली - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में छठे चरण के चुनाव के लिए नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। छठे चरण के तहत चार जिलों की 43 सीटों पर 22 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इसी कड़ी में भाजपा का चुनाव प्रचार अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। शुक्रवार को भाजपा के कई दिग्गज नेता पश्चिम बंगाल में प्रचार करने में जुटे हुए हैं। गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत कई नेता यहां पर अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। शाह ने ममता बनर्जी पर दलित मतुआ के लोगों को नागरिकता नहीं देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

नागरिकता के लिए बनेगा फंड- अमित शाह
नदिया जिले के तेहट्टा में अमित शाह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जो 70 साल से यहां आए हैं, वो अपने ही देश में शरणार्थी का जीवन जी रहे हैं, जबकि घुसपैठियां यहां बड़ी संख्या में रह रहे हैं, ये हमारे युवाओं की नौकरी खा रहे हैं, गरीबों के अनाज पर इनकी नजर हैं, यहां की संसाधनों पर ये कब्जा जमा चुके हैं। बंगाल समेत पूरे देश में बड़ी संख्या में घुसपैठिए रह रहे हैं। आखिर उनकी पहचान कर यहां से क्यों नहीं भगाया जाए । शाह ने कहा कि मतुआ और नामशूद्र परिवार यहां 50-70 सालों से रह रहे हैं, तीन पीढ़ियों से। लेकिन दीदी कहती हैं कि उन्हें नागरिकता नहीं मिलेगी, क्यों? क्योंकि उनके वोट बैंक को यह पसंद नहीं आएगा।” शाह ने कहा कि राज्य में अगर भाजपा सत्ता में आई तो इन समुदायों के कल्याण के लिये 100 करोड़ रुपये का एक कोष बनाया जाएगा।
विज्ञापन

राहुल गांधी पर्यटक नेता
अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का मजाक उड़ाते हुए उन्हें ‘‘पर्यटक नेता’’ करार दिया। कांग्रेस यहां वाम दलों के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है जबकि केरल में उनकी पार्टी वाम दलों के खिलाफ चुनाव लड़ रही है। शाह ने राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि बंगाल में चुनाव खत्म होने के बाद एक पर्यटक नेता आए हैं और हमारे डीएनए पर सवाल उठा रहे हैं। भाजपा का डीएनए विकास, राष्ट्रवाद और आत्मनिर्भर भारत है।”








ममता पर गरजे नड्डा
वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने ममता सरकार को आड़े हाथ लिया। नड्डा ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमने सुना था कि ममता जी मां, माटी और मानुष की बात करती थी। लेकिन 10 साल में हमने देखा कि न मां की चिंता हुई, न माटी की रक्षा हुई और न ही मानुष की रक्षा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed