फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Before PM Modi’s Gujarat visit, Hardik Patel and Patidar youths tonsure heads to start Nyay Yatra

PM मोदी की गुजरात यात्रा से पहले हार्दिक पटेल ने मुंडवाया सिर, पाटीदार समुदाय करेगा न्याय मार्च

Sun, 21 May 2017 02:21 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Sun, 21 May 2017 02:21 PM IST
विज्ञापन
Before PM Modi’s Gujarat visit, Hardik Patel and Patidar youths tonsure heads to start Nyay Yatra
- फोटो : Hindustan Times

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपने गृह राज्य गुजरात की दो दिवसीय यात्रा से पूर्व पाटीदार समुदाय के नेता हार्दिक पटेल ने अपने समुदाय के 50 युवाओं के साथ रविवार को अपना सिर मुंडवा लिया। 

विज्ञापन


पाटीदार युवाओं की दो दिवसीय न्याय यात्रा(न्याय के लिए प्रदर्शन) लाथिडाल से शुरू होगी जो सोमवार को भावनगर में खत्म होने से पहले 51 गांवों को कवर करेगी। 
विज्ञापन


पटेल ने कहा कि ये न्याय यात्रा 2015 में हमारे प्रदर्शन के दौरान पुलिस अत्याचारों के खिलाफ न्याय के लिए शुरू की गई है, जिसमें 13 युवा मारे गए थे। हम बोटाद से ये यात्रा शुरू करेंगे जहां पिछलाी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने सिंचाई परियोजना का शुभारंभ किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पाटीदार समुदाय आर्थिक और राजनीतिक रूप से प्रभावशाली समुदाय है और तीन दशकों से भाजपा का समर्थक रहा है। 25 साल के हार्दिक पटेल पाटीदार समुदाय को आरक्षण की मांग के आंदोलन का चेहरा बनकर उभरे थे। जिन्हें राजद्रोह के मामले में 9 महीने के लिए जेल की सजा काटनी पड़ी थी बाद में अन्य मामले में सजा छह महीने के लिए बढ़ा दी गई थी। 

बता दें मोदी सोमवार को कच्छ जिले से गुजरात की यात्रा शुरूकरेंगे, जहां वे कांडला में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और भचाउ में नर्मदा जल पंपिंग स्टेशन को समर्पित करेंगे। इसके अलावा मंगलवार को वह गांधीनगर में महात्मा मंदिर में अफ्रीकन डेवलेपमेंट बैंक(एएफडीबी) की वार्षिक बैठक का उद्घाटन करेंगे।


प्रधानमंत्री मोदी की इस साल ये गुजरात की तीसरी यात्रा है। 7 अप्रैल को उन्होंने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सौनी (सौराष्ट्र नर्मदा अवतारन सिंचाई) परियोजना का उद्घाटन करने के लिए बोटाद  का दौरा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed