फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Before Egypt these 12 countries have also honored PM narendra Modi; Know when and which country gave the honor

PM Modi: मिस्र से पहले ये 12 देश भी पीएम मोदी को कर चुके हैं सम्मानित; जानिए कब और किस देश ने दिया सम्मान

Sun, 25 Jun 2023 05:40 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 25 Jun 2023 05:40 PM IST
सार

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिस्र के दो दिवसीय राजकीय दौरे पर हैं। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने काहिर में प्रधानमंत्री मोदी को 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' पुरस्कार से सम्मानित किया है।

विज्ञापन
Before Egypt these 12 countries have also honored PM narendra Modi; Know when and which country gave the honor
पीएम नरेंद्र मोदी को सम्मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिस्र के दो दिवसीय राजकीय दौरे पर हैं। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने काहिर में प्रधानमंत्री मोदी को 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' पुरस्कार से सम्मानित किया है। यह देश का सर्वोच्च राजकीय सम्मान है। प्रधानमंत्री मोदी को इससे पहले भी कई देशों के सर्वोच्च सम्मानों से नवाजा जा चुका है। किन-किन देशों ने उन्हें सम्मानित किया है, आइए जानते हैं। 

विज्ञापन

विज्ञापन

Before Egypt these 12 countries have also honored PM narendra Modi; Know when and which country gave the honor
कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहु - फोटो : सोशल मीडिया

कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने (मई 2023) पापुआ न्यू गिनी का दौरा किया था। इस दौरान उन्हें प्रशांत द्वीप समूहों की एकता और वैश्विक दक्षिण का नेतृत्व करने के लिए इस सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 
 
Before Egypt these 12 countries have also honored PM narendra Modi; Know when and which country gave the honor
कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी - फोटो : सोशल मीडिया

कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी: पीएम मोदी को मई 2023 में ही फिजी के प्रधानमंत्री सित्वनी राबुका ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान कम्पैनियन ऑप द ऑर्डर ऑफ फिजी से सम्मानित किया था। 

विज्ञापन

Before Egypt these 12 countries have also honored PM narendra Modi; Know when and which country gave the honor
पलाऊ गणराज्य के राष्ट्रपति से एबाकल अवॉर्ड प्राप्त करते पीएम मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया

एबाकल अवॉर्ड: पापुआ न्यू गिनी की यात्रा (मई 2023) के दौरान पीएम मोदी को रिपब्लिक ऑफ पलाऊ के राष्ट्रपति सुरंगेल एस व्हिप्स जूनियर द्वारा इबाकल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।   

Before Egypt these 12 countries have also honored PM narendra Modi; Know when and which country gave the honor
ऑर्डर ऑफ द ड्रक ग्यालपो - फोटो : सोशल मीडिया

ऑर्डर ऑफ ड्रक ग्यालपो: ऑर्डर ऑफ द ड्रैगन किंग (ड्रक ग्यालपो) भूटान के द्वारा दिया जाने वाला पुरस्कार है। यह भूटान की ओर से दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है, जो भूटान के लोगों की सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिसंबर 2021 में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार की शुरुआत 7 नवंबर 2008 को भूटान के राजा जिग्मे खेस मानग्याल वांग्चुक द्वारा की गई थी। 

Before Egypt these 12 countries have also honored PM narendra Modi; Know when and which country gave the honor
लीजन ऑफ मेरिट प्राप्त करते भारतीय राजदूत। - फोटो : सोशल मीडिया

लीजन ऑफ मेरिट: यह अमेरिका के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक है। तत्कालीन अमेरिकी डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान दिया था। उन्हें यह सम्मान भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक सहयोग बढ़ाने का नेतृत्व करने के लिए दिया गया था। भारत की ओर से राजदूत तरनजीत सिंह संधु ने व्हाइट हाउस में अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन से इस सम्मान को स्वीकार किया था। 
 
Before Egypt these 12 countries have also honored PM narendra Modi; Know when and which country gave the honor
किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां प्राप्त करते पीएम मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया

किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां: यह पुरस्कार बहरीन की सरकार की ओर से दिया जाता है। साल 2019 में बहरीन का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री मोदी को इस सम्मान से नवाजा गया था। खाड़ी देश द्वारा दिया जाने वाला यह शीर्ष सम्मानों में से एक है। इस सम्मान को लेकर तब पीएम मोदी ने कहा था, मैं द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां पाकर बहुत सम्मानित और भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। मैं मेरे लिए और मेरे देश के लिए आपकी मित्रता से भी उतना ही सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं 1.3 अरब भारतीयों की ओर से इस प्रतिष्ठित सम्मान को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूं। 

Before Egypt these 12 countries have also honored PM narendra Modi; Know when and which country gave the honor
ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंगुइशेड रूल ऑप निशान इज्जुद्दीन - फोटो : सोशल मीडिया

ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंगुइशड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन: यह मालदीव की सरकार के द्वारा विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाना वाला सर्वोच्च सम्मान है। प्रधानमंत्री मोदी 2019 में दो दिवसीय राजकीय दौरे पर माले गए थे। तब उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया गया था। उन्हें एक समारोह में राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह ने यह पुरस्कार दिया था।  

Before Egypt these 12 countries have also honored PM narendra Modi; Know when and which country gave the honor
ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू - फोटो : सोशल मीडिया

ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू: यह रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। प्रधानमंत्री मोदी को 2019 में इस पुस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें यह पुरस्कार रूस और भारत के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी और दोनों देशों के लोगों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देने में असाधारण सेवाओं के लिए दिया गया था। 
 
Before Egypt these 12 countries have also honored PM narendra Modi; Know when and which country gave the honor
ऑर्डर ऑफ जायद प्राप्त करते पीएम मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया

ऑर्डर ऑफ जायद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह सम्मान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की ओर से साल 2019 में दिया गया था। यह यूएई का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। 
 
Before Egypt these 12 countries have also honored PM narendra Modi; Know when and which country gave the honor
ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ पेलेस्टाइन अवॉर्ड - फोटो : सोशल मीडिया

ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ पेलेस्टाइन अवॉर्ड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2018 में फिलिस्तीन की आधिकारिक यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने थे। तब उन्हें फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने इस पुरस्कार से सम्मानित किया था। यह पुरस्कार उन्हें दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों को बढ़ावा देने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए दिया गया था। 
 
Before Egypt these 12 countries have also honored PM narendra Modi; Know when and which country gave the honor
स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी आमिर अमानुल्लाह खान - फोटो : सोशल मीडिया

स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी आमिर अमानुल्लाह खान: यह अफगानिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। तालिबान के कब्जे से पहले साल 2016 में तत्कालीन राष्ट्रपति अशरफ गनी ने उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया था। तब प्रधानमंत्री ने कहा था कि इस पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए मैं अफगानिस्तान की सरकार के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। 
 
Before Egypt these 12 countries have also honored PM narendra Modi; Know when and which country gave the honor
ऑर्डर ऑफ अब्दुल्लाजीज अल सौद (सऊदी अरब) - फोटो : सोशल मीडिया

ऑर्डर ऑफ अब्दुल्लाजीज अल सौद: यह सऊदी अरब सरकार द्वारा गैर-मुस्लिम गणमान्य व्यक्ति को दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2016 में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed