फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Before Earth Day United Nations presented Nature as artist

अच्छी पहल: संयुक्त राष्ट्र ने प्रकृति को कलाकार के तौर पेश किया, संरक्षण पहल का हिस्सा बनी भारत की बारिशें

Fri, 19 Apr 2024 06:55 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: यशोधन शर्मा Updated Fri, 19 Apr 2024 06:55 AM IST
सार

साउंड्स राइट पहल के तहत ये सभी कलाकार अपनी रचनाओं में प्रकृति की आवाजों का इस्तेमाल करेंगे और अपनी रचनाओं में प्रकृति को कलाकार के तौर पर पहचान देंगे। 

विज्ञापन
Before Earth Day United Nations presented Nature as artist
संगीतकार अनुव जैन - फोटो : फेसबुक @AnuvJain95

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र ने 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस पर प्रकृति संरक्षण का संदेश देने के लिए प्रकृति को कलाकार घोषित किया है। इसके अलावा दुनियाभर के उन गीतकार व संगीतकारों की रचनाओं को अपनी पहल साउंड्स राइट का हिस्सा बनाया है, जिनमें प्रकृति की ध्वनियों का इस्तेमाल किया गया है। भारत की तरफ से संगीतकार अनुव जैन की रचना 'बारिशें' का इस्तेमाल इस महत्वपूर्ण पहल में किया गया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र संग्रहालय की तरफ से प्रकृति (नेचर) को बतौर कलाकार मानते हुए तमाम कलाकारों की रचनाओं को पेश किया गया। साउंड्स राइट पहल के तहत ये सभी कलाकार अपनी रचनाओं में प्रकृति की आवाजों का इस्तेमाल करेंगे और अपनी रचनाओं में प्रकृति को कलाकार के तौर पर पहचान देंगे। इसमें ब्रायन एनो का डेविड बॉवी सहयोग गेट रियल है, जिसमें लकड़बग्घे, किश्ती और जंगली सूअरों की आवाजें इस्तेमाल की गई हैं।
विज्ञापन


कॉस्मो शेल्ड्रेक की रचना सोइल इसका हिस्सा है, तो भूमिगत पारिस्थितिक तंत्र की शक्तिशाली परिवर्तनकारी और उत्पादक क्षमताओं को श्रद्धांजलि है। ध्वनिक पारिस्थितिकी विज्ञानी मार्टिन स्टीवर्ट के साथ लुई सिक्स की रचना ऑरेंज स्काइज में बोर्नियो वर्षावन की ध्वनियों का इस्तेमाल किया गया है। इस पहल का लक्ष्य इन कलाकारों के प्रशंसकों को प्रकृति संरक्षण से सक्रिय रूप से जोड़ने, धन जुटाने और प्रकृति को महत्व देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आकाश, वर्षा, पेड़ से प्रेरित है अनुव की संगीत रचना
अनुव जैन की हिंदी रचना बारिशें असल में एक बहुभाषी प्लेलिस्ट का हिस्सा है, जो कोलंबिया, नॉर्वे, वेनेजुएला, केन्या, डेनमार्क, अमेरिका, ब्रिटेन और इंडोनेशिया से प्रकृति की आवाज को एक साथ लाने वाले कलाकारों से बनी है। उनके संगीत का बड़ा हिस्सा आस-पास की चीजों से प्रेरित है, जैसे आकाश, बारिश, पेड़। अनुव को अपने काम पर गर्व है।


अनुव ने कहा कि वे साउंड्स राइट पहल एक तरह से प्रकृति को कुछ लौटाने का अवसर है। जैन की रचना बारिश के अलावा प्लेलिस्ट में एली गोल्डिंग का ब्राइटेस्ट ब्लू - नेचर रीमिक्स भी शामिल है, जिसमें कोलंबिया के वर्षावनों की ध्वनियों का उपयोग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed