फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bees attacked the Principal of the college, death during treatment

कॉलेज के प्रधानाचार्य पर मधुमक्खियों ने किया हमला, अस्पताल में तोड़ा दम

Sat, 06 Oct 2018 02:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Updated Sat, 06 Oct 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
Bees attacked the Principal of the college, death during treatment

सहजनवां के आईटीआई कॉलेज के 46 वर्षीय प्रधानाचार्य बृजेंद्र सिंह सोलंकी की मधुमक्खियों ने जान ले ली। दो अक्तूबर को अपनी छावनी से घर लौटते समय मधुमक्खियों ने रास्ते में उन पर हमला कर दिया था। उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गुरुवार की रात में उन्होंने दम तोड़ दिया।  

विज्ञापन


बृजेंद्र सहजनवां नगर पंचायत के ग्राम सहिजना के रहने वाले थे। दो अक्तूबर को अपनी छावनी बेलहर गए थे। वहां से बाइक से लौटते समय उसी गांव के बाहर मधुमक्खियों ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। 
विज्ञापन


गांव के लोगों ने कंबल में लपेटकर उन्हें मधुमक्खियों से बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टर ने हालत गंभीर होने की बात कहते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया था। बृजेंद्र के दो बेटे और एक बेटी है। बेटी की शादी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed