फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Beed sarpanch murder: Villagers stage 'jal samadhi' protest to demand arrest of accused News In Hindi

बीड सरपंच हत्या मामला: ग्रामीणों ने शुरू किया जल समाधि आंदोलन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग; पूछे तीखे सवाल

Wed, 01 Jan 2025 01:53 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 01 Jan 2025 01:53 PM IST
सार

बीड में सरपंच हत्या मामले में न्याय की मांग के लिए बीड के एक गांव में कई ग्रामीणों ने जल समाधि आंदोलन शुरू किया। इसके लिए ग्रामीणों ने मासजोग की एक झील में घुसकर कमर तक पानी में खड़े हो गए और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। 

विज्ञापन
Beed sarpanch murder: Villagers stage 'jal samadhi' protest to demand arrest of accused News In Hindi
सरपंच हत्या मामले में आरोपी वाल्मीक कराड - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र के बीड में सरपंच संतोष देशमुख हत्या मामले ने पूरे महाराष्ट्र का सियासत गर्म कर रखा है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच बीड जिले के एक गांव में बुधवार को कई लोगों ने हत्या मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जल समाधि आंदोलन शुरू किया। ये प्रदर्शन ऐसे समय में शुरू किया गया जब महाराष्ट्र के एनसीपी मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी और हत्या मामले में आरोपी वाल्मीक कराड पुणे में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने के बाद 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए थे। 
विज्ञापन


बता दें कि बीड जिले के केज तहसील के मासजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख को पिछले महीने अपहरण कर लिया गया था और 9 दिसंबर को कुछ लोगों द्वारा एक पवनचक्की कंपनी से पैसे मांगने के विरोध में उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हालांकि मामले की जांच अपराध जांच विभाग (सीआईडी) कर रही है।
विज्ञापन


गांव वालों का जल समाधि प्रदर्शन
बुधवार को कई ग्रामीण मासजोग की एक झील में घुसकर कमर तक पानी में खड़े हो गए और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मामले में एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि हमें संतोष देशमुख को न्याय दिलाना है। हत्या के 23 दिन बाद भी आरोपी पकड़े नहीं गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन पर उठाया सवाल
इसके साथ ही एक प्रदर्शनकारी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा पुलिस प्रशासन क्या कर रहा है? आरोपियों को गिरफ्तार कर फांसी पर लटका देना चाहिए। इसलिए, ग्रामीण विरोध जताने के लिए पानी में उतरे हैं।

पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार पुलिस ने अब तक हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार हैं। वाल्मिक कराड और एक अन्य व्यक्ति को जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया गया है। 
गौरतलब है कि देशमुख की हत्या के बाद केज पुलिस ने सुदर्शन घुले और पांच अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बाद में, मृतक सरपंच के रिश्तेदार शिकायतकर्ता शिवराज देशमुख ने अन्य आरोपियों की पहचान की।


सीएम फडणवीस ने दिया आश्वासन
साथ ही मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि वह संतोष देशमुख के भाई से फोन पर बात कर चुके। उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि दोषियों को सजा दिलवाए जाएगी। सीएम ने कहा कि पुलिस अपना काम करेगी और दोषियों को फांसी दिलवाने तक हम चुप नहीं बैठेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed