फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   be patient we are with you said sushma swaraj

सुषमा ने कहा, धीरज रखें, हम आपके साथ हैं

Tue, 05 Apr 2016 04:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 05 Apr 2016 04:52 AM IST
विज्ञापन
be patient we are with you said sushma swaraj

मंडुवाडीह के राजतिलक नगर कॉलोनी निवासी इंजीनियर संतोष कुमार भारद्वाज के नाइजीरिया में हुए अपहरण के मामले में सोमवार को भी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने परिवार के  लोगों को सांत्वना दी। ट्वीट कर उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले भी समुद्री लुटेरों से लोगों को मुक्त कराया है।

विज्ञापन


संतोष को जल्द ही मुक्त कराया जाएगा। संतोष के समर्थन में मर्चेंट नेवी वेलफेयर सोसाइटी ने सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी के रवींद्रपुरी स्थित संसदीय कार्यालय पर पत्रक देकर मदद की गुहार लगाई। 
विज्ञापन


सोसाइटी की ओर से मुख्य अभियंता आनंद दूबे लोगों ने कहा कि संतोष का अपहरण आठ दिन बीत गया है लेकिन पोत कंपनी की ओर से पीड़ित परिवार को रिहाई के संबंध में कोई अद्यतन जानकारी नहीं दी गई है। पीएम से हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द संतोष को रिहा करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि संतोष सिंगापुर की एक कंपनी में इंजीनियर हैं। 26 मार्च को वह मालवाहक जहाज में नाइजीरिया के बंदरगाह से समुद्र में कुछ दूर ही निकले ही थे कि समुद्री लुटेरों ने धावा बोल दिया। तोड़फोड़ के साथ ही जहाज पर मौजूद संतोष समेत अलग-अलग देशों के कुल पांच लोगों का अपहरण कर किसी अज्ञात स्थान पर ले गए। वह सिंगापुर की शिपिंग कंपनी से फिरौती की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed