फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BBMP imposes meat ban at Bengaluru on Ganesh Chaturthi

Karnataka: गणेश चतुर्थी को लेकर BBMP सख्त, बंगलूरू में मांस की ब्रिकी पर लगाया प्रतिबंध; जारी किए दिशा-निर्देश

Mon, 18 Sep 2023 10:19 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 18 Sep 2023 10:19 AM IST
सार

देशभर में 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिरों में गणेश महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी को लेकर बीबीएमपी ने निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
BBMP imposes meat ban at Bengaluru on Ganesh Chaturthi
बंगलूरू में मांस ब्रिकी पर प्रतिबंध - फोटो : social media

विस्तार

गणेश चतुर्थी के अवसर पर बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) ने मांस की बिक्री और जानवरों को मारने पर प्रतिबंध लगा दिया है। बीबीएमपी के पशु सलाहकार बोर्ड ने सभी मांस की दुकानों के मालिकों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 

विज्ञापन

गौरतलब है, देशभर में 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिरों में गणेश महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजार मूर्तियों की बिक्री के लिए तैयार है। गणेश चतुर्थी पर लोग विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गणेश प्रतिमा को स्थापित करेंगें। जबकि 27 सितंबर को गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इसी को लेकर बीबीएमपी ने निर्देश जारी किए हैं। 

विज्ञापन

नगर निकाय ने शहरभर में गणेश पंडालों का आयोजन करने वालों के लिए नियमों की एक सूची भी जारी की है। वहीं, बंगलूरू में 60 से अधिक विंडो क्लीयरेंस केंद्रों ने उन आयोजकों को परमिट जारी किए, जो गणेश पंडाल लगाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीबीएमपी ने प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) से बनने वाली गणेश मूर्तियों की बिक्री और निर्माण पर पहले ही सख्त प्रतिबंध लगा दिया है। नियमों का उल्लंघन करने पर निर्माताओं पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, नगर निकाय ने यह भी कहा कि वह यह सुनिश्चित करेगा कि त्योहार पर्यावरण के अनुकूल तरीके से हो और यदि कोई उल्लंघन करता है तो कार्रवाई की जाएगी। आयोजकों को यह भी आदेश दिया गया कि वे दान के नाम पर लोगों से जबरन पैसे न वसूलें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed