{"_id":"5b67652b4f1c1b9b3e8b565a","slug":"bareilly-now-those-who-do-not-pay-alimony-are-not-well-divorce-sufferers-will-teach-lessons","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली : गुजारा भत्ता न देने वाले शौहरों की अब खैर नहीं, सबक सिखाएंगी तलाक पीड़िताएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बरेली : गुजारा भत्ता न देने वाले शौहरों की अब खैर नहीं, सबक सिखाएंगी तलाक पीड़िताएं
ब्यूरो, अमर उजाला, बरेली
Updated Mon, 06 Aug 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट से गुजारा भत्ता तय होने के बावजूद न देने वाले शौहर बेखौफ घूम रहे हैं। कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद पुलिस उनके न मिलने का बहाना करती है। ऐसे पतियों को अब मेरा हक फाउंडेशन से जुड़ी तलाक पीड़िताएं सबक सिखाएंगी। फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी ने बताया कि ऐसे पतियों को पकड़ने के बाद पुलिस को सौंपकर जेल भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
फरहत नकवी ने बताया कि बहुत सारे ऐसे मामले हैं, जिनमें पीड़िताओं का गुजारा भत्ता कोर्ट ने तय कर दिया है। मगर पति लंबे समय से उन्हें गुजारा भत्ता नहीं दे रहे हैं। कोर्ट से कई बार उनके गैर जमानती वारंट भी जारी हो चुके हैं, मगर पुलिस न मिलने का बहाना करके गिरफ्तारी नहीं करती है। इसके चलते इन पीड़िताओं को आर्थिक तंगी से गुजरना होता है और उनका खर्चा भी बमुश्किल चल पाता है। ऐसे पतियों को अब मेरा हक फाउंडेशन की पीड़िताएं ही गिरफ्तार कराएंगी। वे लोग एकजुट होकर आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंपकर जेल भिजवाएंगी।
विज्ञापन
सऊदी में पति, विदेश मंत्रालय को लिखेंगी चिट्ठी
फरहत ने बताया कि शहर की तीन तलाक पीड़िता फरहाना के एक बच्ची भी है। गुजारा भत्ता तय हो गया है, गैर जमानती वारंट भी हैं। मगर पति सऊदी में नौकरी कर रहा है, आज तक कोर्ट में पेश नहीं हुआ। इसके लिए वह विदेश मंत्रालय को चिट्ठी लिखेंगी। मुस्कान उर्फ मुन्नी के पति ने दूसरी शादी कर ली है और लंबे समय से गुजारा-भत्ता नहीं दे रहा है। तीन तलाक पीड़िता फरजाना भी इसको लेकर परेशान है।
विज्ञापन
नजीबाबाद में कराई मदद, दिलाया हक
गुजरात निवासी शाजिया का निकाह नजीबाबाद में इकराम के साथ हुआ था। वह मायके में थी तो पति व सास घर में ताला लगाकर दिल्ली चले गए। लौटने के बाद कई दिन तो वह गली में रही फिर फरहत नकवी को फोन करके मदद मांगी। इस पर उन्होंने शाजिया के पति को फोन करके चेतावनी दी लेकिन उसने घर नहीं खोला तो उन्होंने वहां के सीओ से बात की। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शाजिया को घर में रखवाया। फरहत ने बताया कि वह मामले में काउंसलिंग करने नजीबाबाद जाएंगी।