फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bankruptcy process against Vijay mallya to start next year in britain high court

ब्रिटेन की उच्च अदालत में अगले साल शुरू हो सकती है माल्या के खिलाफ दिवाला प्रक्रिया

Tue, 18 Dec 2018 03:00 PM IST
Trainee Trainee भाषा, लंदन
भाषा, लंदन Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 18 Dec 2018 03:00 PM IST
विज्ञापन
Bankruptcy process against Vijay mallya to start next year in britain high court
Vijay Mallya
संकट से घिरे शराब व्यवसायी विजय माल्या की कानूनी अड़चनें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। उनके खिलाफ अगले साल ब्रिटेन की उच्च अदालत में दिवाला प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन


यह मामला भारतीय बैंकों के एक समूह ने दायर किया है। ये बैंक माल्या से करीब 1.145 अरब पौंड के अब तक नहीं चुकाए गए ऋण की वसूली चाहते हैं।

ब्रिटेन की एक विधि सेवा कंपनी टीएलटी एलएलपी ने सोमवार को स्पष्ट किया कि 62 वर्षीय माल्या के खिलाफ दिवाला प्रक्रिया मामला चलाने की उनकी याचिका लंदन के हाई कोर्ट ऑफ जस्टिस को स्थानांतरित की गई है। इस मामले पर सुनवाई 2019 की पहली छमाही में हो सकती है।
विज्ञापन


टीएलएटी में पार्टनर पॉल गेर ने कहा कि हमने बैंकों के हवाले से माल्या के खिलाफ 11 सितंबर 2018 को दिवाला प्रक्रिया शुरू करने की याचिक दायर की थी। इस याचिका को सुनवाई के लिये लंदन में हाई कोर्ट ऑफ जस्टिस के पास स्थानांतरित किया गया है। इसपर 2019 की पहली छमाही में सुनवाई होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इसी विधि कंपनी ने इस साल की शुरूआत में भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व वाले 13 बैंकों के समूह की ओर से माल्या के खिलाफ एक मामले में जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed