फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bankers dont want to open Aadhaar center in government bank

सरकारी बैंकों में आधार केंद्र खोलने को तैयार नहीं बैंककर्मी, पड़ेगी 1.20 लाख लोगों की जरूरत

Fri, 03 Nov 2017 01:21 AM IST
शिशिर चौरसिया/ नई दिल्ली
शिशिर चौरसिया/ नई दिल्ली Updated Fri, 03 Nov 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
Bankers dont want to open Aadhaar center in government bank
aadhaar

निजी क्षेत्र में खोले गए आधार केंद्र में तयशुदा रकम से ज्यादा पैसे वसूले जाने और कुछ और धांधली की वजह से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में आधार पंजीकरण केन्द्र खोलने की सरकार की योजना को बैंककर्मियों का साथ नहीं मिल पा रहा है। बैंककर्मियों का कहना है कि पहले से ही उनकी शाखाओं में जरूरत से कम कर्मचारी तैनात हैं, ऊपर से उनके जिम्मे बैंकिंग कार्य के अलावा बीमा पॉलिसी और म्यूचुअल फंड बेचने का भी काम है।

विज्ञापन


पढ़ें: आधार को मोबाइल से लिंक न करने पर कंपनियां दे रहीं धमकी
विज्ञापन


ऐसे में बैंक शाखाओं में आधार पंजीकरण केन्द्र चलाना संभव नहीं है। इनका कहना है कि यदि सरकार की योजनानुसार बैंकों में आधार पंजीकरण केन्द्र खोला गया तो सिर्फ इसी काम के लिए कम से कम 1.20 लाख अतिरिक्त कर्मचारियों की दरकार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेट बैंक समेत सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों में काम करने वाले अधिकारियों का सबसे बड़ा संगठन आल इंडिया बैंक आफिसर्स कंफेडरेशन -एआईबीओसी- के महासचिव डी टी फ्रेंको ने इसी बात को रेखांकित करते हुए पिछले दिनों केंद्रीय वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाओं के विभाग के सचिव के साथ साथ भारतीय बैंक संघ -आईबीए- तथा भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर को पत्र लिखा है। 

पढ़ें: 31 मार्च 2018 तक जरूरी नहीं होगा आधार, सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में रखा पक्ष

पत्र में कहा गया है कि सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में आधार पंजीकरण केन्द्र खोलने की जो योजना बनाई है, उसके मुताबिक सभी बैंक की कुल शाखा में से करीब दस फीसदी में यह केन्द्र खुलेगा। हर केन्द्र में एक प्रशिक्षित पर्यवेक्षक, तकनीकी व्यक्ति और प्रशिक्षित ऑपरेटर तैनात होना है। 

मतलब कि हर केन्द्र में कम से कम चार व्यक्ति। दूसरे शब्दों में कहा जाए, तो सिर्फ इसी काम के लिए बैंक को 1.20 लाख अतिरिक्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों की दरकार पड़ेगी।

इसलिए अभी तक नहीं खुल रहे हैं केन्द्र

Bankers dont want to open Aadhaar center in government bank
aadhaar

एआईबीओसी के एक पदाधिकारी का कहना है कि सभी बैंक प्रबंधन ने तो अपने क्षेत्रीय और शाखा कार्यालयों में बीते 18 अक्टूबर को ही आधार पंजीकरण केन्द्र खोलने का संदेश भेज दिया है, लेकिन अभी तक केन्द्र चालू नहीं हुआ है। स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक ने इस दिशा में कुछ काम शुरू किया है लेकिन अभी तक काम जोर नहीं पकड़ा है। 

बैंक ऑफ इंडिया, इलाहाबाबाद बैंक आदि में तो अभी तक एक की आधार केन्द्र नहीं खुल पाया है। इनके मुताबिक कर्मचारियों की कमी की वजह से बैंक के दैनंदिन काम हो नहीं पा रहे हैं, जिन्होंने बैक से ऋण लिया है, उनसे संपर्क नहीं हो पाने की वजह से बैंक का एनपीए बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति में आधार केंद्र चलाने के लिए चार व्यक्ति कहां से लायें।

बैंकों में खुलेंगे आधार केन्द्र

हालांकि वित्त मंत्रालय के अधिकारी का कहना है कि यह निर्णय सोच-समझ कर लिया गया है और बैंकों में आधार केन्द्र खुलेगा। उनका कहना है कि सरकारी बैंकों और डाकघर की पहुंच करीब करीब देश के हर हिस्से में है, इसी वजह से बैंक और डाकघर में आधार केन्द्र खोलने का फैसला हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed