फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bank scam did not allow 9 major work, country felt a total debt of Rs 61000 crore within 5 years

नहीं होता बैंक घोटाला तो देश में होते ये 9 बड़े काम, पढ़कर समझेंगे कितना बड़ा है नुकसान

Thu, 22 Feb 2018 11:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Feb 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
Bank scam did not allow 9 major work, country felt a total debt of Rs 61000 crore within 5 years

पिछले पांच सालों में देश भर के बैंकों में कुल 389 घोटाले सामने आए हैं। 31 मार्च, 2017 तक, सरकारी बैंकों ने पिछले पांच सालों में 8,670 'ऋण धोखाधड़ी' मामलों की सूचना दी है, जिसमें सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने 612.6 डॉलर (9.58 अरब डॉलर) का नुकसान उठाया है। इस राशि में अब तक कुछ सौ करोड़ रुपये की बढ़ोतरी भी हुई। इन सभी छोटे-बड़े घोटालों को मिला दें तो देश को 61,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। नीरव मोदी और विजय माल्या जैसे डिफॉल्टर्स के चलते यह मुद्दा देश के सामने आया है। अगर देश में 61,000 करोड़ रुपये घोटाले की भेंट ना चढ़े होते तो यह 9 काम देश की प्रगति में हो सकते थे। 

विज्ञापन


1. पिछले पांच सालों में देश की बड़ी संपत्ति विकास में खर्च होने के बजाय नीरव मोदी और विजय माल्या जैसे डिफॉल्टर्स की जेब में चली गई। अगर अनुमानित 61,000 करोड़ रुपये देश में होते तो कई विकास कार्य पूरे किए जा सकते थे।

विज्ञापन


2. इन 61,000 करोड़ रुपयों को देश भर में बांटा जाए तो प्रत्येक व्यक्ति के हिस्से में 470 रुपये आएंगे। बड़ी जनसंख्या वाले देश में अगर तकरीबन 500 रुपये प्रत्येक व्यक्ति के हिस्से में आए तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इन घोटालों का क्या मतलब है।

विज्ञापन
विज्ञापन


3. भारतीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने इन घोटालों की गंभीरता पर बोलते हुए कहा था कि इन घोटालों की रकम से देश में 610 किमी. हाईस्पीड रेल ट्रैक बन सकता था। यानी बुलट ट्रेन की तकनीक में 610 किमी. पटरी बिछाई जा सकती थी। 

4. दिल्ली मेट्रो की माने तो घोटाले की इस रकम से वह अपना संसाधन 212 किमी और फैला सकता था। 

5. रक्षा मंत्रालय की माने तो 36 राफेल लड़ाकू विमान, इस पैसे में फ्रांस से खरीदे जा सकते थे। जिससे भारतीय वायुसेना की ताकत और बढ़ती। तकनीक के लिहाज से राफेल दुनिया का शक्तिशाली लड़ाकू विमान है और इस घोटाले से भारत की सैन्य शक्ति को भी बड़ा नुकसान हुआ है। 

6. भारत सरकार ने 1.38 लाख करोड़ रुपये 2018-19 बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा पर खर्च करना तय किया है तो ऐसे में घोटाले की यह रकम इन रुपयों का एक बड़ा हिस्सा है, अगर घोटाला रोका जा सका होता तो यह इस रकम का 40 फीसदी हिस्सा होता। 


7. विश्व रक्षा समीक्षा की रिपोर्ट देखें तो पता चलता है कि भारत प्रति दिन अपनी ग्लेसियर में चौकसी पर बैठी सेना पर 5 करोड़ रुपये खर्च करती है। ऐसे में इस रकम से भारत सियाचिन में अपनी सेना को 30 साल तक भोजन दे सकती थी।   

8. 61,000 करोड़ के घोटाले की इस रकम से भारत मार्स पर 135 बार और अपने ISRO के मिशन पूरे कर सकता था। 

9. इतना ही नहीं घोटाले के इस रकम का ऐसे भी अंदाजा लगाया गया है इससे भारतीय रेलवे अपने आने वाले 2 सोलों के बिजली बिल चुका सकता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed