फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bank mistakenly transferred 11 thousand crores, know all about

Gujarat : डीमैट खाते में आए 11 हजार करोड़ से ज्यादा, तुरंत शेयर बाजार में लगाकर कमा लिए इतने लाख रुपये

Fri, 16 Sep 2022 09:46 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 16 Sep 2022 09:46 AM IST
सार

यह वाकया अहमदाबाद का है। रमेश सागर शेयर बाजार में खरीदी-बिक्री करते हैं। इसलिए उन्होंने कोटक सिक्युरिटीज में अपना डीमैट खाता खुलवा रखा है। इसी खाते से शेयरों की खरीद-फरोख्त का पैसा आता-जाता रहता है।

विज्ञापन
Bank mistakenly transferred 11 thousand crores, know all about
money new - फोटो : istock

विस्तार

आमतौर पर बैंकिंग सिस्टम की चूक से पैसा गलत खातों में जाने की खबरें आती रहती हैं, लेकिन यह खबर बड़ी रोचक है। गुजरात के एक व्यक्ति के डीमैट खाते में बैंक की चूक से 11,677 करोड़ रुपये जमा हो गए। फिर क्या था शेयर कारोबारी रमेश सागर की तो मानो लॉटरी लग गई। उन्होंने इस राशि का चतुराईपूर्वक उपयोग कर दो करोड़ रुपये शेयर बाजार में निवेश कर दिए और लाखों रुपये मुनाफा कमा लिया। 

विज्ञापन


यह वाकया अहमदाबाद का है। रमेश सागर शेयर बाजार में खरीदी-बिक्री करते हैं। इसलिए उन्होंने कोटक सिक्युरिटीज में अपना डीमैट खाता खुलवा रखा है। इसी खाते से शेयरों की खरीद-फरोख्त का पैसा आता-जाता रहता है।
विज्ञापन


सागर के अनुसार 27 जुलाई को उनके साथ अनोखी घटना घटी। उनके डीमैट खाते में 11,677 करोड़ रुपये आ गए। मौका देखते ही उन्होंने इसमें से दो करोड़ रुपये के उन्होंने तुरंत शेयर खरीद लिए। इस निवेश पर उन्हें ताबड़तोड़ पांच लाख रुपये का मुनाफा भी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद घंटों की इस ‘हेराफेरी‘ से उनका तो फायदा हो ही गया, वहीं बैंक को भी जैसे ही गलती समझ आई उसने उसी दिन रात आठ बजे गलती से आया सारा पैसा वापस काट लिया। चूंकि बैंक उतना ही पैसा वापस ले सकती है, जितना गलती से ट्रांसफर हुआ था, इसलिए वह तो अपनी सूझबूझ या चतुराई से पांच लाख रुपये कमाने में कामयाब हो ही गए। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed