फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bank loot in Jalna Maharashtra robbers looted cash and jewelry worth more than one crore rupees

महाराष्ट्र: जालना जिले में बैंक में सवा करोड़ की लूट, नकदी-जेवरात उठा ले गए बंदूकधारी लुटेरे

Thu, 28 Oct 2021 09:49 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालना Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 28 Oct 2021 09:49 PM IST
सार

तीन बंदूकधारी लुटेरों ने गुरुवार की शाम जालना जिले में एक बैंक को निशाना बना लिया और सवा करोड़ रुपये से अधिक की लूट को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस लुटेरों को गिरफ्तार करने की कोशिशें कर रही है।

विज्ञापन
bank loot in Jalna Maharashtra robbers looted cash and jewelry worth more than one crore rupees
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के जालना जिले में स्थित बुलदाना अर्बन कोऑपरेटिव बैंक को गुरुवार की शाम बंदूकधारी लुटेरों ने निशाना बना लिया। पुलिस ने बताया कि लुटेरे बैंक से करीब 1.25 करोड़ रुपये की नकदी और जेवरात लूट ले गए। सरेशाम हुई ये वारदात अंबाद तहसील में शाहगढ़ इलाके की है।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मास्क महने हुए तीन लोग बैंक में शाम करीब पांच बजे दाखिल हुए। उन्होंने कर्मचारियों पर पिस्टल तानते हुए उन्हें धमकाया, उनके मोबाइल फोन छीन लिए और उन्हें स्ट्रांग रूम में बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने नकदी और जेवरात पर हाथ साफ किए।
विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार लुटेरों ने करीब 25 लाख रुपये नकद और एक करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवरात साफ कर दिए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूरा घटनाक्रम आठ मिनट में पूरा हो गया था। जानकारी के अनुसार बैंक की इस शाखा में किसी सुरक्षा गार्ड की तैनाती तक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पूरे जिले में सक्रियता बढ़ा दी है, चेक प्वाइंट बनाए गए हैं और विशेष टीम गठित की गई है। जिला पुलिस अधीक्षक विनायक देशमुख, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रांत देशमुख और स्थानीय क्राइम ब्रांच प्रमुख सुभाष भुजंग ने भी घटना स्थल का दौरा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed