{"_id":"5fce798e8ebc3e01c21711e5","slug":"bank-employees-organizations-will-not-participate-in-bharat-bandh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद में बैंक कर्मचारी संगठन नहीं होंगे शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत बंद में बैंक कर्मचारी संगठन नहीं होंगे शामिल
Tue, 08 Dec 2020 12:20 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 08 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
बैंक कर्मचारी केंद्र की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक कर्मचारी संगठनों ने मंगलवार को किसानों के ‘भारत बंद’ में शामिल नहीं होने का ऐलान किया है। हालांकि, उन्होंने नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन किया है।
विज्ञापन
पिछले एक सप्ताह से ज्यादा समय से दिल्ली की सीमा पर डटे किसानों ने मंगलवार को भारत बंद का आह्वान किया है। अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ (एआईबीओसी) के महासचिव सौम्य दत्ता ने कहा कि संगठन किसानों के आंदोलन का समर्थन करता है लेकिन वह उनके बंद में शामिल नहीं होगा।
विज्ञापन
इसी तरह अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) के महासचिव सी. एच. वेंकटचलम ने कहा कि संगठन हड़ताल पर नहीं जाएगा लेकिन वह किसानों के विरोध का समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि किसानों को समर्थन देने के लिए उसके सदस्य मंगलवार को काम पर कालपट्टी बांध कर जाएंगे। वहीं बैंकों में कामकाज शुरू होने से पहले और बाद में किसानों के समर्थन में तख्तियां लेकर प्रदर्शन भी करेंगे।
विज्ञापन