{"_id":"5e56702b8ebc3ef3c81453d9","slug":"bank-atms-starts-dispensing-more-of-rs-500-instead-of-2-000-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम से निकल रहे 2000 से ज्यादा 500 के नोट, चलन से बाहर करने की तैयारी!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एटीएम से निकल रहे 2000 से ज्यादा 500 के नोट, चलन से बाहर करने की तैयारी!
Wed, 26 Feb 2020 06:54 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 26 Feb 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
करेंसी नोट
बैंकों के एटीएम से अब 2000 रुपये के नोटों के जगह अधिक मात्रा में 500 के नोट निकल रहे हैं। यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है ताकि उच्च मूल्य वाले 2,000 के नोट को चलन से बाहर किया जा सके।
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक ने पिछले साल सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मांगी गई जानकारी के जवाब में कहा था कि केंद्रीय बैंक ने 2,000 के नोट की छपाई बंद कर दी है। सूत्रों ने बुधवार को कहा कि वित्त मंत्रालय की ओर से इस बारे में कोई निर्देश नहीं है। बैंक ने खुद ही अपने एटीएम में छोटे नोट डालना शुरू कर दिया है, जिससे ग्राहकों को सुविधा हो।
विज्ञापन
कुछ बैंकों ने अपने एटीएम को छोटे नोटों के हिसाब से समायोजित करना शुरू कर दिया। कुछ और बैंक भी इस तरह का कदम उठा सकते हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक ने कहा है कि उसने अपने एटीएम में 2,000 का नोट डालना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
वहीं, जब इस संबंध में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जहां तक मुझे पता है, बैंकों को ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया गया है।
सूत्रों का कहना है कि 2,000 के नोट को तुड़ाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में बैंकों ने एटीएम में 2,000 का नोट डालना बंद कर दिया है। रिजर्व बैंक द्वारा आरटीआई पर दिए गए जवाब में कहा गया है कि 2016-17 के दौरान 2,000 रुपये के 354.29 करोड़ नोट छापे गए। हालांकि, 2017-18 में यह संख्या घटकर 11.15 करोड़ और 2018-19 मे 4.66 करोड़ पर आ गई।
यह इस बात की ओर इशारा करता है कि 2,000 के नोट चलन में तो रहेंगे, लेकिन अंततः उनके परिचालन में कमी आएगी। इस कदम को इस तरह से भी देखा जा रहा है कि इससे लोगों के पास उच्च मूल्य के नोटों में कमी आएगी और काले धन पर रोक लगाया जा सकेगा। गौरतलब हो कि साल 2016 में सरकार ने 1,000 और 500 के नोटों के चलन पर रोक लगा दी थी।