{"_id":"5e581e5f8ebc3ec54c6d617b","slug":"bangladeshi-student-instructed-to-leave-india-involved-in-anti-government-activity","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगालः बांग्लादेशी छात्रा को भारत छोड़ने का निर्देश, सरकार विरोधी गतिविधियों में थी शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगालः बांग्लादेशी छात्रा को भारत छोड़ने का निर्देश, सरकार विरोधी गतिविधियों में थी शामिल
Fri, 28 Feb 2020 01:24 AM IST
संजीव कुमार झा
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 28 Feb 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
विश्वभारती विश्वविद्यालय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने शांति निकेतन स्थित विश्वभारती विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली बांग्लादेश की छात्रा को सरकार-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में देश छोड़ने का निर्देश दिया है। हालांकि, उसे जारी नोटिस में सरकार-विरोधी गतिविधि का ब्योरा नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
कला संकाय की अफसारा अनिका मीम नामक छात्रा ने सीएए विरोधी प्रदर्शनों की तस्वीरें फेसबुक पर पोस्ट की थीं। बुधवार को जारी नोटिस में उसके सरकार विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का उल्लेख है। ऐसा करना भारतीय वीजा नियमों का उल्लंघन है। उसे नोटिस मिलने से 15 दिन के भीतर देश छोड़ने को कहा गया है।
विज्ञापन
बांग्लादेश के कुश्टिया जिले की अफसारा ने 2018 में विश्वविद्यालय के बीए डिजाइन पाठ्यक्रम में दाखिला लिया। एसएफआई के एक सदस्य ने बताया, अफसारा ने दिसंबर में परिसर में सीएए विरोधी प्रदर्शनों के संबंध में फेसबुक पर कुछ पोस्ट साझा की थीं।
विज्ञापन
वह तभी से दक्षिणपंथियों के निशाने पर थी और उसे सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था। छात्रा ने इस मुद्दे पर बात करने से इनकार कर दिया। उसने बुधवार को कहा था कि कुछ लोगों के ट्रोल करने के बाद उसने अपना फेसबुक अकाउंट बंद कर दिया था।
विश्व भारती प्रबंधन ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। वहीं, छात्रा ने नोटिस पर पुनर्विचार की अपील की है।