{"_id":"5829dff44f1c1be0438fe152","slug":"bangladesh-police-announce-reward-for-information-on-hindu-temple-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू मंदिर पर हमला करने वालों की जानकारी देने पर बांग्लादेश पुलिस ने रखा इनाम ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हिंदू मंदिर पर हमला करने वालों की जानकारी देने पर बांग्लादेश पुलिस ने रखा इनाम
एजेंसी/ ढाका
Updated Mon, 14 Nov 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : reuters
बांग्लादेश पुलिस ने हिंदू मंदिर हमलावरों का पता लगाने के लिए एक मुहिम छेड़ रखी है। पुलिस ने हिंदू मंदिर हमलावरों को गिरफ्तार करवाने वालों और उनसे संबंधित सूचना देने वालों को इनाम तौर पर एक लाख टका देने की घोषणा की है। इस बीच बांग्लादेश में हिंदू मंदिर हमलावरों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग जोर पकड़ने लगी है।
विज्ञापन
ब्रहमनबारिया के पुलिस सुप्रीटेंडेंट मिजानुर रहमान ने कहा कि हमने अपराधियों को गिरफ्तार करने वालों और उनकी सूचना देने वालों के लिए एक लाख टका (1250 डॉलर) देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
जांच के दौरान 78 संदिग्ध हमलावरों को गिरफ्तार किया जा चुका है लेकिन हिंदू नेताओं और सिविल सोसायटी का कहना है कि हमले मास्टरमाइंड अब भी आजाद घूम रहे हैं। बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुजमान खान ने कहा कि हमलावरों में से किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन