{"_id":"66756084f0874b86370a3aea","slug":"bangladesh-pm-sheikh-hasina-departs-for-india-for-a-two-day-state-visit-news-in-hindi-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bangladesh: दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचीं शेख हसीना, विदेश मंत्री जयशंकर ने मुलाकात के बाद कही ये बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bangladesh: दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचीं शेख हसीना, विदेश मंत्री जयशंकर ने मुलाकात के बाद कही ये बात
Fri, 21 Jun 2024 06:09 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 21 Jun 2024 06:09 PM IST
सार
केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर शुक्रवार की शाम को शेख हसीना से मुलाकात करेंगे। शनिवार की सुबह राष्ट्रपति भवन में शेख हसीना के स्वागत में रेड कार्पेट बिछाया जाएगा।
विज्ञापन
भारत में एस. जयशंकर के साथ शेख हसीना।
- फोटो : ANI
विस्तार
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना अपने दो दिवसीय भारत दौरे पर भारत पहुंच चुकी हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने उनका स्वागत किया। इसके बाद बांग्लादेश की पीएम ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बैठक की। इस मुलाकात के बाद जयशंकर ने कहा, "बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मिलकर खुशी हुई। उनकी भारत यात्रा हमारे गहरे और करीब आते संबंधों को दर्शाते हैं। हम अपनी विशेष साझेदारी के विकास में उनके मार्गदर्शन के लिए शुक्रिया करते हैं।"
विज्ञापन
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार पदभार संभालने के बाद यह किसी विदेशी नेता का पहला भारत दौरा है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, पीएम हसीना बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की एक उड़ान में सवार होकर हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना हुई थीं।
इसके बाद बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना और पीएम मोदी के बीच भी बैठक होगी। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी होग। शेख हसीना के इस दौरे के दौरान ढाका और दिल्ली के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर किया जाएगा। दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते को लेकर भी बातचीत होने की संभावना है। पिछले कुछ वर्षों में अनेक सीमा-पार परियोजनाओं को लॉन्च किया गया है। बता दें कि इससे पहले शेख हसीना पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुई थीं। बांग्लादेशी पीएम का यह 15 दिनों के भीतर दूसरा भारत दौरा है।
केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर शुक्रवार की शाम को शेख हसीना से मुलाकात करेंगे। शनिवार की सुबह राष्ट्रपति भवन में शेख हसीना के स्वागत में रेड कार्पेट बिछाया जाएगा। इस दौरान दोनों देशों के राष्ट्रगान बी बजाए जाएंगे। शेख हसीना को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया जाएगा। दोपहर में पीएम हसीना उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात करेंगी। शाम में वह राष्ट्रपति मुर्मू से मिलने के बाद बांग्लादेश वापस लौट जाएंगी।
विज्ञापन
#WATCH | Delhi: EAM Dr S Jaishankar called on Bangladesh PM Sheikh Hasina
विज्ञापन
PM Sheikh Hasina is on a two-day state visit to India. pic.twitter.com/IYNgnQ6DPY— ANI (@ANI) June 21, 2024