फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bangladesh PM Sheikh Hasina calls on President Murmu at Rashtrapati Bhavan in Delhi

New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मू से मिलीं बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना, राष्ट्रपति भवन में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Sat, 22 Jun 2024 08:56 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 22 Jun 2024 08:56 PM IST
सार

New Delhi: राष्ट्रपति भवन में शनिवार की शाम बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। बता दें कि शेख हसीना भारत के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इससे पहले आज उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की थी।

विज्ञापन
Bangladesh PM Sheikh Hasina calls on President Murmu at Rashtrapati Bhavan in Delhi
राष्ट्रपति मुर्मू से मिलीं बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना - फोटो : ANI

विस्तार

दो दिवसीय भारत दौरे पर पहुंची बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है। वहीं राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री शेख हसीना का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें उनसे मुलाकात करके काफी प्रसन्नता हुई है। बता दें कि कुछ दिन पहले नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भी बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने शिरकत की थी।
विज्ञापन


'नियमित बातचीत मित्रता और सहयोग की स्थायी भावना'
राष्ट्रपति ने आगे कहा कि नियमित बातचीत मित्रता और सहयोग की स्थायी भावना को दर्शाती है, जो 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम की यात्रा से शुरू हुई थी। दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने इस बैठक के दौरान आर्थिक संबंधों, विकास साझेदारी, रक्षा सहयोग, ऊर्जा सुरक्षा और कनेक्टिविटी सहित सभी क्षेत्रों में संबंधों को बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि राष्ट्रपति को यह जानकर खुशी हुई कि प्रधानमंत्री शेख हसीना के नेतृत्व में बांग्लादेश ने महत्वपूर्ण आर्थिक प्रगति की है।
विज्ञापन


दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं शेख हसीना
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत और बांग्लादेश कई क्षेत्रों में अपने सहयोग को मजबूत करने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और नए क्षेत्रों में भी प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास भी व्यक्त किया कि यह भारत-बांग्लादेश संबंधों के भविष्य की दिशा तय करेगा। 9 जून को केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह के बाद बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 21 से 22 जून तक भारत की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी के साथ शेख हसीना की द्विपक्षीय बैठक
वहीं इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री शेख हसीना ने द्विपक्षीय बैठक भी की। इस बैठक के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बांग्लादेश और भारत के बीच मजबूत और तेज होते संबंधों पर खुशी जताई। ये चर्चा दोनों पड़ोसी देशों के बीच कई क्षेत्रों में सहयोगी जुड़ाव को गहरा करने पर केंद्रित थी। अपनी मौजूदा यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री शेख हसीना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति, सुरक्षा, व्यापार, संपर्क, आम नदियों से जल-बंटवारे, बिजली और ऊर्जा के साथ-साथ क्षेत्रीय और बहुपक्षीय सहयोग को शामिल करते हुए उत्पादक चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed