फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bangalore electricity supply company limited alerted customers about fraud in the name of electricity bill

Karnataka: साइबर अपराधी ठगने के लिए बिजली बिल को बना रहे हथियार, BESCOM ने ट्वीट कर ग्राहकों को किया सावधान

Mon, 22 Aug 2022 10:24 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 22 Aug 2022 10:24 PM IST
सार

बिजली बिल पेमेंट के नाम पर साइबर अपराधी लोगों को जाल में फंसा रहे हैं। मोबाइल पर बिजली बिल का मैसेज किया जाता है और भुगतान नहीं करने पर कनेक्शन काटने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
bangalore electricity supply company limited alerted customers about fraud in the name of electricity bill
ठगी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अगर, आपके मोबाइल पर बिजली बिल भरने से संबंधित मैसेज आ रहे हैं। इसमें भुगतान नहीं करने पर कनेक्शन काटने की बात कही जा रही है तो सावधान हो जाइए। आपका बैंक एकाउंट खाली हो सकता है। लोगों को ठगने के लिए साइबर अपराधियों ने यह तरीका निकाला है। पुलिस ने लोगों को इनके झांसे में न आने की सलाह दी है। ऐसे ही कुछ मामले कर्नाटक के बेंगलुरू में सामने आए हैं। 

विज्ञापन


बंगलोर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड ने किया सचेत
बेंगलुरू में बिजली की आपूर्ति बंगलोर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड (BESCOM) करती है।  कंपनी ने ठगों के इन तरीकों के बारे में ग्राहकों को सचेत किया है। बंगलोर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड (BESCOM) ने इसे लेकर एक ट्वीट में लोगों से ऐसे तरीकों से सावधान रहने की अपील की है। बिजली देने वाली कंपनी ने बताया कि ग्राहकों को भेजे जाने वाले इन मैसेज और फोन कॉल में कहा जा रहा है कि कि आपका बिजली बिल भुगतान फेल हो गया है। अगर, बिल अपडेट नहीं कराएंगे तो कनेक्शन काट दिया जाएगा।  
विज्ञापन


ट्वीट कर की अपील
बिजली कंपनी ने बताया कि जो लोग इन ठगों के झांसे में आकर उनके कहे मुताबिक आगे बिल भरने की कोशिश कर रहे हैं वे अपनी कमाई से हाथ धो दे रहे हैं। इस तरह के कई मामले सामने आए हैं। इन मामलों को देखते हुए बंगलोर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड ने ट्वीट करके ग्राहकों से अपील की है। कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर पोस्ट किया है कि 'प्रिय ग्राहकों, BESCOM के नाम पर भेजे जा रहे एसएमएस या किए जा रहे कॉल के चक्कर में न फंसे अपनी ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान सावधानियां बरतें और ठगों से अपने आप को सुरक्षित रखें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed