फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ban on the manufacture of Gutkha, Pan masala extended in Tamil Nadu for one year

Tamil Nadu: तमिलनाडु में नहीं हटेगा तंबाकू-गुटखा से बैन, अगले एक साल के लिए बढ़ाया गया प्रतिबंध

Wed, 24 May 2023 11:41 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मद्रास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मद्रास Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 24 May 2023 11:41 AM IST
सार

खाद्य सुरक्षा आयुक्त ने बताया कि राज्य में गुटखा और अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री, भंडारण, निर्माण पर रोक जारी रहेगी। इसपर लगे प्रतिबंध को 23 मई से अगले एक साल के लिए बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन
Ban on the manufacture of Gutkha, Pan masala extended in Tamil Nadu for one year
तंबाकू पर बैन - फोटो : social media

विस्तार

तमिलनाडु में तंबाकू-गुटखा का सेवन करने वालों को एक बार फिर झटका लग सकता है। राज्य में गुटखा और अन्य तंबाकू आधारित उत्पादों की बिक्री, निर्माण और परिवहन पर आगले एक साल तक रोक लगाने का फैसला किया गया है। इसकी जानकारी खाद्य सुरक्षा आयुक्त ने दी है।

विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा आयुक्त ने बताया कि राज्य में गुटखा और अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री, भंडारण, निर्माण पर रोक जारी रहेगी। इसपर लगे प्रतिबंध को 23 मई से अगले एक साल के लिए बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन

गौरलतब है,  इस साल अप्रैल में सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को मद्रास उच्च न्यायालय के उस आदेश पर रोक लगा दी थी, जिसमें तमिलनाडु में गुटखा और अन्य तंबाकू आधारित उत्पादों की बिक्री, निर्माण और परिवहन पर रोक लगाने वाली मई 2018 की अधिसूचना को रद्द कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तमिलनाडु सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और अतिरिक्त महाधिवक्ता अमित आनंद तिवारी ने न्यायमूर्ति के.एम. जोसेफ से कहा था कि स्वास्थ्य राज्य का विषय है और गुटखा और अन्य तंबाकू आधारित उत्पादों की बिक्री, निर्माण और परिवहन पर लगाए गए प्रतिबंध को सही ठहराने वाले एक शीर्ष अदालत के निर्देश का हवाला दिया। अगर इसे आसान भाषा में समझा जाए तो अभी भी बैन जारी रहेगा। कोर्ट का स्पष्ट मानना है कि नागरिकों की हेल्थ पहले जरूरी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed