फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Baloch activists stage anti Pakistan protests across the world to mark March 27 as Black Day

27 मार्च ब्लैक डे: बलूच कार्यकर्ताओं ने दुनिया के कई शहरों में किया प्रदर्शन

Mon, 29 Mar 2021 01:37 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 29 Mar 2021 01:37 AM IST
सार

  • समर्थक ने कहा कि हमारा उद्देश्य 27 मार्च 1948 को पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से बलूचिस्तान पर कब्जा करने के बारे में जागरूकता फैलाना है।

विज्ञापन
Baloch activists stage anti Pakistan protests across the world to mark March 27 as Black Day
विरोध करते बलूच लोग.. - फोटो : ani

विस्तार

पाकिस्तान द्वारा बलूच लोगों पर हो रहे अत्याचार किसी से छुपे नहीं है। बलूच लोग दुनियाभर में पाकिस्तान के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। बलूच राष्ट्रीय आंदोलन के समर्थकों ने 27 मार्च को ब्लैक डे मनाने के लिए जर्मनी, नीदरलैंड और दक्षिण कोरिया सहित दुनिया के विभिन्न शहरों में मार्च किया।

विज्ञापन

 

विरोध कर रहे एक समर्थक ने कहा कि हमारा उद्देश्य 27 मार्च 1948 को पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से बलूचिस्तान पर कब्जा करने के बारे में जागरूकता फैलाना है। तब से, हमने अपने स्वतंत्रता संग्राम के लिए लड़ाई लड़ी है। यह विरोध उस संघर्ष का हिस्सा है। हम इस तरह के विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 मार्च, 1948 से पाकिस्तानी सेना ने बलूचिस्तान के पूर्वी हिस्से पर जबरन कब्जा कर लिया। तब से बलूच राष्ट्र अपनी आजादी के लिए संघर्ष कर रहा है। 27 मार्च को ब्लैक डे के रूप में मनाने करने के लिए जर्मनी के हनोवर में बीएनएम द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में भारी संख्या में बलूच पुरुष महिलाएं और बच्चे शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed