{"_id":"64f5fa4e81c39c44ea02fe55","slug":"balasore-train-disaster-28-bodies-remain-unclaimed-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसके हैं ये शव: तीन माह बाद भी 28 शवों की नहीं हो सकी पहचान; एम्स के डॉक्टर बोले- हमें नहीं लगता कोई आएगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
किसके हैं ये शव: तीन माह बाद भी 28 शवों की नहीं हो सकी पहचान; एम्स के डॉक्टर बोले- हमें नहीं लगता कोई आएगा
Mon, 04 Sep 2023 09:10 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 04 Sep 2023 09:10 PM IST
सार
अधिकारी ने कहा कि उच्च अधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद शवों को सीबीआई को सौंप दिया जाएगा, क्योंकि एजेंसी मामले की जांच कर रही है। एम्स, भुवनेश्वर को दो चरणों में 162 शव मिले थे। उन्होंने बताया कि उनमें से 28 शवों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
ओडिसा ट्रेन हादसा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा के बालासोर में दो जून की शाम भीषण रेल हादसा हो गया था। इस ट्रेन दुर्घटना के तीन महीने बीत जाने के बावजूद 28 यात्रियों शवों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी। भुवनेश्वर एम्स के चिकित्सा अधीक्षक दिलीप परिदा ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शवों को एम्स, भुवनेश्वर में विशेष फ्रीजर में रखा गया है। इन्हें और अधिक समय तक संरक्षित रखा जा सकता है। परिदा ने कहा, हमें लगता है कि अब कोई और दावेदार सामने नहीं आएगा, क्योंकि पिछले 10 दिनों में कोई नहीं आया है।
विज्ञापन
सोमवार को यह जानकारी देते हुए अधिकारी ने कहा कि उच्च अधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद शवों को सीबीआई को सौंप दिया जाएगा, क्योंकि एजेंसी मामले की जांच कर रही है। एम्स, भुवनेश्वर को दो चरणों में 162 शव मिले थे। उन्होंने बताया कि उनमें से 28 शवों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दो जून को बालासोर जिले के बहनागा बाजार स्टेशन पर कोरोमंडल एक्सप्रेस एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई थी और इसके कुछ डिब्बे पटरी से उतरे और यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस से टकरा गए, जिससे कम से 293 लोगों की मौत हो गई और 1200 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन